'बिश्केक में हालात सामान्य, सभी भारतीय छात्र सुरक्षित', किर्गिस्तान की स्थिति पर भारतीय दूतावास की पैनी नजर
Kyrgyzstan News: मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में रह रहे विदेशी छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एक हॉस्टल पर कुछ स्थानीय लोगों की गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया, जिसके बाद तीन पाकिस्तानी छात्रों की पीट पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद भारतीय दूतावास ने अपने छात्रों को हालात सामान्य होने तक बाहर ना निकलने की सलाह दी है।
वहीं अब रविवार को किर्गिस्तान में भारतीय दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय छात्र सुरक्षित हैं। बिश्केक में स्थिति सामान्य है। घटना 17 मई की रात की है, जहां राजधानी बिश्केक में स्थानीय और विदेशों छात्रों के बीच झड़प हुआ। जिससे माहौल अशांत हो गया था।

किर्गिस्तान की स्थिति पर भारतीय दूतावास
भारतीय दूतावास ने रविवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय नागरिकों को हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह देते हुए कहा, "बिश्केक में स्थिति सामान्य है। सभी भारतीय छात्र सुरक्षित हैं। उनसे किर्गिज़ गणराज्य में अधिकारियों द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना जारी रखने का अनुरोध किया जाता है। किसी भी समस्या के मामले में छात्र दूतावास से 0555710041 पर संपर्क कर सकते हैं।"
इस हफ्ते की शुरुआत में दूतावास ने बिश्केक में भारतीय छात्रों से "फिलहाल" घर के अंदर रहने का आग्रह किया था, क्योंकि हिंसा में एक पाकिस्तानी सहित कई लोग घायल हो गए थे।
छात्रों को दूतावास के साथ नियमित संपर्क में रहने पर जोर देते हुए एडवाइजरी जारी की गई थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह भी कहा कि स्थिति शांत होने के बाद वह "भारतीय छात्रों की निगरानी" कर रहे हैं।
जानिए क्यों भड़की हिंसा?
किर्गिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झगड़ा 13 मई से जुड़ा हुआ है। जब मिस्र के कुछ मेडिकल छात्रों और कुछ किर्गी छात्रों के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों गुटों के बीच झड़प हुई। इसके बाद 16 मई को विदेशी छात्रों पर हमला किया गया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई।
बताया जा रहा है कि 16 मई की घटना के बाद स्थानीय भीड़ ने विदेशी छात्रों, विशेषकर पाकिस्तान और भारत के छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। बता दें कि किर्गिस्तान में भारतीय छात्रों की संख्या लगभग 15,000 है, लेकिन अभी यह पता नहीं है कि इनमें से कितने लोग बिश्केक में हैं।












Click it and Unblock the Notifications