अखबार में छपा विज्ञापन: सोनिया गांधी के खिलाफ सबूत देने वाले को 20 हजार डॉलर का इनाम

 Sikh rights group announces reward for information on Sonia Gandhi
वॉशिंगटन। 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी पर अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर के एक अदालत में जो मुकदमा चल रहा है उसमें अब एक नया और अजीबो-गरीब मोड़ आया है। एक न्‍यूज वेबसाइट पर प्रकाशित खबर की मानें तो मुकदमा दायर करने वाली संस्‍था 'सिख फॉर जस्टिस' ने सोनिया गांधी के खिलाफ सबूत देने वाले को 20 हजार डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया है। ये बात सिर्फ जुबानी नहीं कह दी गई हैं बल्कि बाकायदा शहर के एक दैनिक समाचार पत्र में इस ऐलान का सोनिया गांधी की फोटो के साथ विज्ञापन छपा है।

मालूम हो कि पुख्‍ता सबूतों के आभाव में अदालत में सोनिया गांधी के खिलाफ यह मुकदमा खारिज होने की कगार पर है। अदालत में मुकदमा दायर करने वाले यह साबित नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने सोनिया गांधी को अदालती समन पहुंचा दिए थे। "सिख्स फॉर जस्टिस" संस्था के वकील गुरपतवंत पानुन कहते हैं, "सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमे में चूंकि इनके इस दावे का बहुत महत्व है कि जब उनको अदालती समन दिए गए थे तब वह सितंबर महीने में अमरीका में थीं ही नहीं।

इसलिए हमने इनाम की घोषणा की है जिससे इस रहस्य पर से पर्दा हटाया जा सके कि सोनिया गांधी 2013 के सितंबर महीने में अमरीका में थीं या नहीं।" हालांकि पानुन यह मानते हैं कि उन्होंने अमरीका में सोनिया गांधी को नहीं देखा था। पानुन कहते हैं कि हम तो भारत के समाचार पत्रों में सोनिया गांधी के न्यूयॉर्क आने जाने के बार में छपी खबरों के आधार पर उस अस्पताल में उनके खिलाफ अदालती समन पहुंचा कर आए थे, हमने उन्हें देखा तो नहीं था।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक संस्था की ओर से न्यूयॉर्क शहर के एक समाचार पत्र 'एएम न्यूयॉर्क' में एक विज्ञापन छापा गया है जिसमें सोनिया गांधी की तस्वीर के साथ लिखा है कि अगर आपने सोनिया गांधी को सितंबर 2, 2013 और सितंबर 9, 2013 के बीच अमरीका में देखा है और आप अमरीकी अदालत में जज के सामने गवाही दे दें तो आपको 'सिख्स फॉर जस्टिस' की ओर से 20,000 डॉलर (करीब 12 लाख रुपये) इनाम दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+