जॉर्ज फ्लॉयड के मौत की पहली बरसी पर अमेरिका में गोलीबारी, एक शख्स घायल

मिनियापोलिस, मई 26: अमेरिका में पिछले साल मई में पुलिस के हाथों मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पहली बरसी के मौके पर हादसे वाली जगह पर आज सैंकड़ों लोग इकट्ठा हुए। इसी बीच मिनियापोलिस के उसी चौराहे पर मंगलवार को गोलियों की आवाज सुनी गई, जहां पर ठीक एक साल पहले जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई थी। मिनियापोलिस पुलिस ने पुष्टि की कि उन्होंने स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे करीब क्षेत्र में गोलियों की आवाज सुनी गई।

Shots fired near George Floyd Square in Minneapolis anniversary of his death

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मिनियापोलिस के जॉर्ज फ्लॉयड स्क्वायर पर कई गोलियों की आवाज सुनी गई, जहां जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अभी तक हमलावर की पहचान नहीं कर सकी है। आज शाम को जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार का राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करने का कार्यक्रम भी है।

मिनियापोलिस पुलिस विभाग के प्रवक्ता जॉन एल्डर ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने गोलियों की आवाज और एक कार के घटनास्थल से दो ब्लॉक दूर भागने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की है। एल्डर ने कहा कि कॉल करने वालों से मिली सूचना यह थी कि एक संदिग्ध वाहन को आखिरी बार तेज गति से क्षेत्र से बाहर निकलते देखा गया था। घायल शख्स को को इलाज के लिए हेनेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

जॉर्ज फ्लॉयड स्क्वायर पर श्रद्धांजलि सभा शामिल होने के लिए आज सैंकड़ों लोग इकट्ठा हुए हैं। गौरतलब है कि एक साल पहले अमेरिकी पुलिस अधिकारी चाउविन फ्लॉयड की गर्दन पर अपने घुटने से काफी देर तक दबाव बनाकर रखा था, इसमें उसकी मौत हो गई थी। जॉर्ज फ्लायड की हत्या के बाद भी पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हुए थे। उस समय भी पुलिस के ऊपर बर्बरता के आरोप लगाए गए थे। अमेरिका के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+