अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में शूटआउट, एक पुलिसकर्मी समेत कई लोगों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में बुधवार को शूटआउट की खबर सामने आई है। इस शूटआउट में एक पुलिसकर्मी की मारे जाने की खबर है, जबकि अन्य लोग भी शूटआउट में मारे गए हैं। जानकारी के अनुसरा यह शूटआउट न्यू जर्सी बेव्यू इलाके की है, जहां पर एक स्टोर के बाहर शूटआउट शुरू हो गया। शूटआउट में पुलिस के अलावा 6 अन्य लोगों के भी मारे जाने की खबर है। शूटआउट बुधवार को दोपहर शुरू हुआ, जिसके बाद आसपास के स्कूल व सार्वजनिक स्थल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

इलाके में स्वॉट पुलिस की आपातकालीन यूनिट को भेजा गया है। शूटआउट में मरने वालों में एक पुलिसकर्मी, तीन राहगीर शामिल हैं। वहीं पुलिस ने दो संदिग्ध हमलावरों को मार गिराया है। यह हमला किन लोगों ने और किस वजह से किया है अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से भी इस बाबत कोई बयान जारी नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications