वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आयोजित रैली में चली गोली, कई घायल
वाशिंगटन के सीटल में ट्रंप के खिलाफ आयोजित रैली में काफी संख्या में लोग जमा थे। अचानक वहां एक शख्स ने गोली चलानी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद लोग उनका लगातार विरोध कर रहे हैं। एक यूनिवर्सिटी में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन के बाद अब वाशिंगटन में ट्रंप के खिलाफ आयोजित एक रैली में गोलीबारी की खबर है।

रैली में थी काफी भीड़
बताया जा रहा है कि वाशिंगटन के सीटल में ट्रंप के खिलाफ आयोजित रैली में काफी संख्या में लोग जमा थे। अचानक वहां एक शख्स ने गोली चलानी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस
गोली लगने से दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चला है कि गोली क्यों और किसने चलाई है।
फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications