अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, हमलावर समेत 4 की मौत
अमेरिका में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा में डॉलर जनरल स्टोर में यह गोलीबारी की घटना हुई है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने अचानक से स्टोर में गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमे कई लोग जख्मी हुए हैं।
गोलीबारी में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। जैक्सनविले शेरिफ टीके वाटर्स ने बताया कि यह गोलीबारी नस्लीय घटना है, संदिग्ध व्यक्ति अश्वेत लोगों से नफरत करता था। हमले के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को भी गोली मार ली। स्टेट सेनेटर ट्रेसी डेविस ने क कि इस तरह की घटना को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार संदिग्ध की उम्र महज 20 साल की थी, जोकि श्वेत व्यक्ति था। दोपहर तकरीबन 1 बजे उसने एक डॉलर स्टोर में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर अश्वेत लोगों से नफरत करता था, यही वजह हैं कि जिन तीन लोगों को उसने गोली मारी वो तीनों ही अश्वेत थे।
उसने लोगों को निशाना बनाकर उनपर हमला किया। इन लोगों को गोलीम मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस की ओर से आरोपी का नाम उजागर नहीं किया गया है। इस गोलीबारी में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
मृतकों में दो पुरुष और एक महिला है। आरोपी हमलावर ने बनियान और मास्क पहन रखा था। उसके पास एआर 15 स्टाइल की रायफल थी। जिसपर स्वस्तिक का निशान बना हुआ था।
पुलिस इस हमले की जांच कर रही है। जांच में संघीय अधिकारी शामिल हैं, जोकि इस घटना को घृणा अपराध के तौर पर देख रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि अमेरिका में अश्वेतों को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications