अमेरिका: कॉलोराडो गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 1 महिला घायल

न्यूयॉर्क। अमेरिका में लगातार दूसरे दिन बड़ी घटना सामने आई है, पहले न्यूयॉर्क के मैनहैटन में आतंकी ने ट्रक को पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ा दिया, जिसमे 8 लोगों को मौत हो गई। अब अमेरिका के थॉर्नटन के कोलोराडो में वालमार्ट ग्रांट स्ट्रीट पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां ग्रांट स्ट्रीट के 102 एवेन्यू में गोलीबारी की खबर सामने आई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है या नहीं। इस घटना के बाद स्टोर पूरी तरह से खाली हो गया और खरीदार भाग यहां से भाग गए। पुलिस ने बताया कि घटना के एक घंटे बाद इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है।

colorado shooting

जानकारी देते हुए कहा कि यह गोली बारी वॉलमार्ट के 9900 ग्रांट स्ट्रीट मे हुई है, लोगों को इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद डोमिनिक ग्रेसिया ने बताया कि उन्हें और उनके बेटे को लगा कि यह कोई गुब्बारा फूटा है, लेकिन बाद में पता चला की गोलीबारी हो रही है।

जानकारी के अनुसार यह गोलीबारी अभी जारी है, गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है। वॉलमार्ट में कई लोगों के फंसे होने का अंदेशा है। एक चश्मदीद महिला के अनुसार उसने स्टोर के भीतर तकरीबन 30 राउंड गोली की आवाज सुने। लोग अपने साथियों के वॉलमार्ट के भीतर फंसे होने को लेकर काफी चिंतित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+