Shilpa Shetty ने बिकिनी पहन फैंस को किया घायल, मालदीव में पति संग मस्ती करतीं आईं नजर

माले। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा संग इन दिनों मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में मालदीव से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में शिल्पा शेट्टी अकेली समुद्र किनारे रेत पर बैठी नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ ठहाके लगाती दिखाई दे रही हैं।

मालदीव में छुट्टियां मना रहे शिल्पा और राज कुंद्रा

मालदीव में छुट्टियां मना रहे शिल्पा और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी को उनकी फिटनेस और दिनचर्या के लिए भी जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं, साथी ही दूसरों को भी सेहत का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करती हैं। अपनी बिजी लाइफ से कुछ सुकून के पल निकाल कर शिल्पा और राज मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर भी की हैं।

शिल्पा शेट्टी के वीडियो पर फैंस हुए फिदा

शिल्पा शेट्टी के वीडियो पर फैंस हुए फिदा

समुद्र किनारे बैठी शिल्पा शेट्टी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'ऐसा लगा जैसे तरंगे उत्पन्न हो रही हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी को एनिमल प्रिंट बिकिनी में देखा जा सकता है, एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। शिल्पा के इस पोस्ट पर फैंस भी खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में शिल्पा अपने पति राज के कंधे पर हाथ रखकर पोज दे रही हैं। इस फोटो में राज ने व्हाइट टी-शर्ट पहना हुआ है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दिया रिएक्शन

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दिया रिएक्शन

शिल्पा के वीडियो को अब तक तीन लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं, फैंस के अलावा उनके पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले शिल्पा ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह नाव से सुमद्र की लहरों पर सवारी करती नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने डॉलफिन मछलियों की मस्ती का भी आनंद उठाया। शिल्पा शेट्टी के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में अपने जलवा बिखेरने वाली हैं।

राज कुंद्र ने शेयर किए थे बेडरूम सीक्रेट

राज कुंद्र ने शेयर किए थे बेडरूम सीक्रेट

बता दें कि हाल ही में राज कुंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह अपना बेडरूम सीक्रेट शेयर करते नजर आए थे। वीडियो में राज कुंद्रा से शिल्पा की फेवरेट लवस्टोरी के बारे में पूछा जाता है, जिसका जवाब राज नहीं दे पाते हैं। हालांकि बाद में वह कहते हैं, 'फ‍िफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे'। इसके बाद राज होस्ट की तरफ देखते हुए कहते हैं- 'सॉरी ये तो हमारा बेडरूम सीक्रेट था'। राज की बातें सुन शिल्पा शर्म से लाल हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: राज कुंद्रा ने बेटी समीशा के बर्थडे पर वीडियो शेयर कर बोले- इसमें पंजाबी जीन्स, शिल्पा शेट्टी ने दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+