बांग्लादेश में फिर से प्रधानमंत्री बनने की राह पर शेख हसीना, जानिए उनकी जीत के भारत के लिए क्या हैं मायने?
Bangladesh Election 2024: बांग्लादेश में 12वें राष्ट्रीय चुनाव के शुरुआती नतीजों से पता चलता है, कि अवामी लीग चुनावी दौड़ में सबसे आगे है। अब तक अनौपचारिक रूप से, अवामी लीग ने 10 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल कर ली हैं। ये सीटें हैं लालमोनिरहाट-3, नटोर-3, सतखिरा-4, जेनाइदाह-4, ठाकुरगांव-2, कुरीग्राम-3, बारिसल-2, मानिकगंज-3, लक्ष्मीपुर-4, पटुआखाली-3।
बांग्लादेश में 12वें राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान रविवार को काफी हद तक शांतिपूर्ण माहौल के बीच आज ही खत्म हुआ है।
रविवार को चटगांव में अवामी लीग के नामांकित उम्मीदवार मोहिउद्दीन बच्चू और निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद मंजूर आलम के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में कम से कम दो लोगों को गोली मार दी गई।

प्रधान मंत्री शेख हसीना ने चुनाव कराने के लिए एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार के निर्माण की विपक्षी बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) की मांग को खारिज कर दिया था, जिसके बाद बीएनपी ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।
लेकिन, आज हुए मतदान में प्रधान मंत्री हसीना की अवामी लीग (एएल) को 17 करोड़ की आबादी वाले इस देश में लगातार चौथी बार और कुल मिलाकर पांचवां कार्यकाल शुरू करने की संभावना है।
शेख हसीना की जीत का मतलब
हालांकि, भारत के लिए मजबूरियां अलग हैं। शेख हसीना एक विश्वसनीय सहयोगी साबित हुई हैं और यह नई दिल्ली के हित में है कि वह सत्ता में वापस आएं। हसीना की धुर विरोधी खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बीएनपी को भारत सरकार शत्रुतापूर्ण मानती है, कुछ लोग तो उन्हें पाकिस्तान का प्रतिनिधि तक करार देते हैं।
गेटवे हाउस में विदेशी अध्ययन कार्यक्रम के प्रतिष्ठित फेलो, राजदूत राजीव भाटिया कहते हैं, कि "पीएम शेख हसीना का दोबारा चुना जाना भारत के लिए अच्छा संकेत है। पिछले डेढ़ दशक से दोनों देशों के बीच संबंध मधुर रहे हैं और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की संवेदनशीलता को ध्यान में रखा है।"
भारत बांग्लादेश में बहुत अधिक चीनी हस्तक्षेप से सावधान रहा है, जो अपनी परिधि के देशों पर अपनी छाप छोड़ने में विश्वास करता है - और दक्षिण एशिया में चीनी विस्तार को लेकर भारत सावधान भी है।
लिहाजा, बांग्लादेश के चुनाव में शेख हसीना की जीत कई मायनों में दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बांग्लादेश की रणनीतिक स्थिति क्यों मायने रखती है?
बांग्लादेश लगभग पूरी तरह से भारत से घिरा हुआ है और मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम और पश्चिम बंगाल के साथ सीमा साझा करता है। अतीत में, विशेष रूप से जब देश पर सेना या बीएनपी का शासन रहा है, तो भारत के अलगाववादियों और विद्रोहियों को बांग्लादेश में सुरक्षित आश्रय मिल गया है।
बेगम खालिदा जिया ने भारत में संचालन के लिए घरेलू और विदेशी दोनों इस्लामवादियों के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड भी प्रदान किया।

शेख हसीना का रहना भारत के हित में क्यों है?
भारत में कोई भी सरकार इस वास्तविकता को नजरअंदाज नहीं कर सकती है, कि 1996- 2001 के बीच और फिर 2009 के बाद से शेख हसीना के शासन के दौरान, नई दिल्ली के सुरक्षा प्रतिष्ठान को बांग्लादेशी एजेंसियों से सहयोग मिला है, और उस देश में भारत विरोधी गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए वास्तविक प्रयास किए गए हैं।
बांग्लादेश में प्रमुख भारत-विरोधी तत्वों को पाकिस्तान की आईएसआई का समर्थन प्राप्त है, जिसे बेगम खालिदा जिया की बीएनपी के दो शासनकाल के दौरान व्यावहारिक रूप से खुली छूट मिली हुई थी, जिसे जमात-ए-इस्लामी का समर्थन प्राप्त था।
खालिदा जिया 1991 से 1996 तक और फिर 2001 से 2006 तक बांग्लादेश की प्रधान मंत्री रहीं और इस दौरान बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियों को अंदाम दिया गया।
2008 में, बांग्लादेश के हरकत-उल-जिहाद-एट-इस्लामी (हूजी) ने तथाकथित इंडियन मुजाहिदीन के साथ मिलकर यूपी के गोरखपुर, लखनऊ, फैजाबाद और वाराणसी में सिलसिलेवार बम विस्फोट किए थे।
2007 में, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने बांग्लादेशी समकक्षों को भारत के उत्तर पूर्व के 112 अलगाववादी विद्रोहियों की एक सूची दी, जो नियमित रूप से उस देश को एक सुरक्षित आश्रय के रूप में उपयोग कर रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने बांग्लादेश सरकार को अलगाववादियों द्वारा चलाए जा रहे 172 शिविरों की एक सूची भी प्रदान की।
जमात-उल-मुजाहिदीन, बांग्लादेश (जेएमबी) भारत में भी सक्रिय है और जनवरी 2016 में दलाई लामा की यात्रा के दौरान बोधगया में हुए हमले के लिए जिम्मेदार था।
पूर्व भारतीय राजदूत अशोक कांथा के मुताबिक, "शेख हसीना और बांग्लादेश, हमेशा भारतीय चिंताओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं। दोनों देशों ने मिलकर काम किया है और सीमा विवाद पर समझौता किया है। 6 जून 2015 को, दोनों देशों ने ऐतिहासिक 1974 भूमि सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे दोनों देशों के बीच 4096 किलोमीटर लंबे सीमा विवाद को सुलझ गया है।"
ढाका के साथ सुरक्षा सहयोग क्यों महत्वपूर्ण है?
2009 में जब शेख हसीना दोबारा सत्ता में आईं तो भारत ने राहत की सांस ली। उनकी सरकार ने भारत के उत्तर पूर्व में विद्रोहियों से निपटने में सक्रिय भूमिका निभाई। 2015 में, उन्होंने यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (उल्फा) के संस्थापक अनूप चेतिया को दो अन्य नेताओं के साथ सौंप दिया, जिन्होंने बांग्लादेश में जेल की सजा काट ली थी।
अल कायदा की वैचारिक शाखा हूजी के नेतृत्व वाले इस्लामवादी बांग्लादेश के भीतर भी कई आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं। 2000 और फिर 2014 में वे शेख हसीना की हत्या की साजिश में शामिल थे। 2004 में, हूजी प्रमुख मुफ्ती अब्दुल हन्नान ने एक ब्रिटिश दूत पर आतंकवादी हमले का नेतृत्व किया। राजनयिक तो बच गये, लेकिन तीन पुलिसकर्मी मारे गये थे।
शेख हसीना की सरकार ने इस्लामवादियों और भारत-विरोधी तत्वों को कैसे नियंत्रित किया है?
हूजी के अलावा, जेएमबी भी है, जिस पर 2005 में 30 मिनट की अवधि के भीतर 64 में से 63 जिलों में 450 से ज्यादा कॉर्डिनेटेड बम विस्फोट करने का आरोप था! उनके सबसे खतरनाक हमलों में से एक 2016 में होली आर्टिसन बेकरी पर था, जिसमें 22 नागरिक, दो पुलिस अधिकारी और पांच आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए लोगों में नौ इतालवी, सात जापानी और एक भारतीय नागरिक था।
हसीना के सख्त रुख का महत्व
शेख हसीना ने कई इस्लामवादी और भारत-विरोधी तत्वों पर काफी हद तक नियंत्रण लागू किया है। आतंकवाद पर अमेरिकी विदेश विभाग की कंट्री रिपोर्ट में कहा गया है, कि 2022 में, "बांग्लादेश ने कुछ आतंकवादी हिंसा को महसूस किया है, क्योंकि अधिकारियों ने आतंकवादियों का सख्ती से पीछा करना जारी रखा।"
लिहाजा, भारत, जिसका एक पड़ोसी आतंकवाद से अशांत पाकिस्तान है और दूसरा पड़ोसी सैन्य शासन और आंतरिक संघर्षों में फंसा म्यांमार है, उसके लिए एक शांत बांग्लादेश का महत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
शेख हसीना बांग्लादेश के लिए क्यों जरूरी हैं?
एक समय बास्केट केस के रूप में देखा जाने वाला बांग्लादेश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक है, जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, 2022 के बाद से, देश मुद्रास्फीति, ईंधन की कमी और विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट से उत्पन्न आर्थिक मुद्दों से प्रभावित हुआ है, जिसने देश को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में जाने के लिए मजबूर किया है।
कपड़ा श्रमिकों के लगातार विरोध प्रदर्शन ने देश के कुछ हद तक नाजुक राजनीतिक माहौल पर असर डाला है। एक प्रभावी विपक्ष इस असंतोष का फायदा उठा सकता था लेकिन बीएनपी के बाहर बैठने से शेख हसीना का दोबारा चुना जाना लगभग तय है। यह फिलहाल चीन-पाकिस्तान धुरी को लूप से बाहर रखता है।












Click it and Unblock the Notifications