भारत में शरण ले सकती हैं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, ढाका से पश्चिम बंगाल आ रहीं शेख हसीना, देंगी इस्तीफा!

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में भीषण विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे बंगभवन से एक सैन्य हेलीकॉप्टर से राजधानी ढाका से किसी सुरक्षित जगह के लिए रवाना हो गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, उनके साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी ढाका से निकल गई हैं। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,वे "सुरक्षित स्थान" के लिए रवाना हो गईं हैं। इस बीच, सूत्रों के अनुसार, वे भारत के पश्चिम बंगाल जा रही हैं। इस बीच, एएफपी ने बताया है, कि शेख हसीना और शेख रेहाना सुरक्षित स्थान पर पहुंच गई हैं। शेख हसीना का प्रस्थान से पहले एक भाषण रिकॉर्ड करने का इरादा किया था, लेकिन उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिला।

Bangladesh Protest

रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में भड़की हिंसा में अभी तक 300 लोगों की मौत हो गई है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना के आधिकारिक आवास 'गणभवन' में हजारों लोग घुस आए हैं, क्योंकि उन्हें खबर मिली है कि शेख हसीना सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे बंगभवन से सैन्य हेलीकॉप्टर से रवाना हो गई हैं। उनके साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी हैं, जो "सुरक्षित स्थान" के लिए रवाना हो गई हैं।

बांग्लादेश में जात्राबाड़ी, सेंट्रल शहीद मीनार, बड्डा, उत्तरा और मीरपुर जैसी जगहों से प्रदर्शनों की जा रही हैं और सोमवार दोपहर के बाद देश में कई जगहों पर चक्का जाम कर दिया गया है। वहीं, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान देश को संबोधित करने वाले हैं।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने लोगों से हिंसा से बचने और उस समय तक धैर्य रखने का अनुरोध किया है। सुबह बंद किए गए ब्रॉडबैंड इंटरनेट को भी दोपहर करीब 1:30 बजे बहाल कर दिया गया। मोबाइल इंटरनेट भी दोपहर करीब 2 बजे बहाल कर दिया गया। हजारों लोगों ने शाहबाग में मोर्चा संभाल लिया है। लोग अलग-अलग जगहों से वहां आ रहे हैं।

मीरपुर में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पल्लबी, मीरपुर 11 और 11.5 से जुलूस निकालकर लोग मीरपुर 10 गोल चक्कर पर एकत्र हुए। वहां से वे अगरगांव के लिए रवाना हो गये हैं। राजधानी के उत्तरा से प्रदर्शनकारियों का एक समूह बनानी की ओर आ रहा है। समूह में छात्रों और अभिभावकों के अलावा स्थानीय लोग भी हैं। वे जुलूस के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन को पार किया और आगे बढ़ गए।

सेना मुख्यालय में हो रही बैठक

वहीं, बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, सेना मुख्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रमुख व्यक्तियों के साथ बैठक चल रही है। पता चला है कि ढाका विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर आसिफ नजरुल को सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान के साथ इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। जतिया पार्टी के वरिष्ठ सह-अध्यक्ष अनीसुल इस्लाम महमूद और पार्टी के महासचिव मुजीबुल हक चुन्नू को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। यह बैठक फिलहाल सेना मुख्यालय में हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+