मां से बहस हुई तो बेटे ने कर दी हत्या, डेड बॉडी के टुकड़े-टुकड़े कर रख दिए फ्रिज में

ओआहू। अमेरिका के ओआहू द्विप के होनोलूलू में एक शख्स को अपनी मां की हत्या के आरोप में 30 साल की सजा सुनाई है। होनोलूलू को रहने वाले यू वेई गोंग ने 2017 में अपनी मां की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। पुलिस ने बताया कि गोंग ने अपनी मां के साथ छोटी सी बहस के बाद हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने गोंग को हिरासत में ले लिया था। अधिकारियों ने गोंग से पूछा कि उसने अपनी मां को कहां छुपाया था, तो उसने कहा 'फ्रिज में।'

मां की हत्या कर बेटे ने फ्रिज में डाल दिए डेड बॉडी के टुकड़े

कोर्ट डॉक्यूमेंट के मुताबिक, गोंग ने छह महीने पहले ही अपना गुनाह कबूल कर दिया था। पुलिस ने कचरे के थैलों में महिला का सिर और हाथ समेत दो हथियारों सहित मानव अवशेष बरामद किए हैं।

पिछले साल ही गैंग ने अपने आजीवन कारावास से बचने के लिए, गुनाह कबूल कर लिया था। उनके बचाव पक्ष के वकील और मामले में अभियोजक ने कहा कि पीड़ित परिवार गोंग को सपोर्ट करता है।

सोमवार को हुई सुनवाई के बाद गोंग ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगते हुए कहा कि जो भी उसने किया उसके लिए वह शर्मिंदा है। 28 साल के गोंग मूल रूप से चीन का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+