'हमारे देशों में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है', अमेरिका में हुए आतंकी हमले में क्या बोले शशि थरूर
Shashi Tharoor on Colorado attack: कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिमों अमेरिका, ब्राजील, कोलंबिया, पनामा और गुयाना की यात्रा पर गए एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। शशि थरूर ने अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में हुए एक आतंकवादी हमले पर गहरी चिंता जताई है।
शशि थरूर ने कहा है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। कोलोराडो राज्य के बोल्डर में हुए टारगेट आतंकी हमला "Run for Their Lives" नामक एक कार्यक्रम के पास हुआ, जो हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों की रिहाई की मांग के लिए आयोजित किया गया था।

शशि थरूर बोले- इस बात की राहत है कि हमले में किसी की मौत नहीं हुई
शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा,
"भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आज बोल्डर, कोलोराडो में हुए आतंकवादी हमले के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई है। लेकिन इस बात की राहत है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। हम सभी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के इस विचार से सहमत हैं कि 'हमारे देशों में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है'।"
थरूर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका दोनों ही आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में सक्रिय हैं। उनका यह स्पष्ट संदेश है कि आतंकवाद किसी भी देश में स्वीकार्य नहीं है और इसके खिलाफ संयुक्त जरूरी है।
कोलोराडो हमला: अब तक की जानकारी
- हमलावर ने बोल्डर के डाउनटाउन क्षेत्र में एक न्यायालय के पास कई लोगों पर हमला किया, जिसमें उसने मोलोटोव कॉकटेल और एक अस्थायी फ्लेमथ्रोवर का उपयोग किया।
- एफबीआई के मुताबिक इस हमले में 67 से 88 वर्ष की आयु के छह लोग घायल हुए हैं।
- हमलावर की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद सबरी सोलिमन के रूप में हुई है, जिसे "टारेगट आतंकवादी हमला" के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
- चश्मदीदों के मुताबिक हमले के दौरान हमलावर "फ्री फिलिस्तीन" के नारे लगा रहा था।
- एफबीआई के उप निदेशक डैन बॉन्जिनो ने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्य इस हमले के "वैचारिक रूप से प्रेरित" होने का संकेत देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications