कोरोना संक्रमण से चीन के शंघाई में हालत गंभीर, भूख मिटाने के लिए लोग अपना रहे ये अजीब तरीका
नई दिल्ली, 14 मार्च। चीन (China) का फाइनेंशियल हब कहा जाने वाला शहर शंघाई (Shanghai) इस वक्त कोरोना प्रचंड मार झेल रहा है। ऐसे में रिपोर्ट के मुताबिक वहां लोगों के लिए भुखमरी के हालात बनते जा रहे हैं। वहीं वायरस के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में लोगों के पास खाने-पीने का सामान खत्म होता जा रहा है। लंबे समय तक महामारी की चोट सहते हुए लॉकडाउन (Covid lockdown) के बीच शंघाई में लोगों ने अब अनोखा तरीखा अपनाया है।

लॉकडाउन में बदतर हो रहे हालात
कोरोना (Covid 19) का बढ़ती रफ्तार के आगे शंघाई में कई सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। शहर में खाद्य सामग्री और राशन की दुकानें बंद हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन Omicron variant) संक्रमण के चलते स्थिति गंभीर हो गई है। शंघाई में कोरोना को लेकर रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि वहां अब भुखमरी जैसी स्थिति बन रही है। शहर में एक शख्स कोविड लॉकडाउन नियम को तोडता हुआ पाया गया। जब उससे इसका कारण पाया गया तो उससे इसका कारण पूछा गया। जवाब में उसने अजीब सा उत्तर दिया। उसे उम्मीद थी की जेल में उसे कम से कम भोजन तो उपलब्ध होगा।
शंघाई में भुखमरी जैसे हालात
साल 2019 में चीनी शहर वुहान (Wuhan)कोरोना का पहला केस मिलने के बाद देश महामारी की जंग अब तक जीत नहीं पाया। उल्टे संक्रमण तेज होता जा रहा है। चीन में करीब 26 मिलियन यानी 260 लाख की आबादी वाले शहर शंघाई सख्त लॉकडाउन लगा है। जिसके कारण व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। रोजगार भी ठप है। ऐसे में दैनिक मजदूरी कर अपनी भूख मिटाने वाले लोगों के लिए संकट की स्थिति बन गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई में लोगों के लिए भुखमरी जैसे हालात बन गए हैं। लोगों के पास खाने-पीने का सामान खत्म होता जा रहा है।
लोगों ने अपनाया अनोखा तरीखा
शंघाई में रसद की उपलब्धता सुननिश्चित नहीं हो पा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि लोगों के पास जरूरी चीजें लगातार कम होती जा रही हैं। लोग मंहगाई बढ़ने के साथ हर रोज जरीरू वस्तुओं के न मिलने से बेहत परेशान हैं। ऐसे में कई स्थानीय लोगों के लिए वस्तु विनिमय एक अवसर बन गया है। भोजन कम होने की स्थिति में लोग अपनी वस्तुओं के बदलने खाद्य सामग्री खरीद रहे हैं।
खादवाएं भी खत्म हो रहीं
शंघाई में लोगों के पास जरूरी चीजों की कमी लगातार बढ़ती जा रही है। लंबे समय से घरों में बंद रहने की वजह से लोग मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुके हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दवाओं की भी कमी है।












Click it and Unblock the Notifications