अमेरिका के लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर एक्टर शाहरुख खान फिर हिरासत में

लॉस एंजिलिस। फिल्म अभिनेता शाहरूख को आज एक बार फिर से अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया है। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख ने ट्वीट करके लोगों को दी।

शाहरूख ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट के आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया गया। मैं पूरी तरह से सुरक्षा के नियमों का आदर करता हूं। दुनिया में आज जो हालात हैं, उसे देखते हुए सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह समझता हूं लेकिन हर बार अमेरिकी आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया जाना सच में मुझे दुखी करता है।

हालांकि बाद में शाहरूख ने फनी ट्वीट किया कि 'अच्छी बात ये है कि मुझे इस हिरासत के दौरान कई पॉकेमॉन पकड़ने की फुरसत मिल गई।'

मालूम हो कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब बॉलीवु़ड के किंग खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है इससे पहले साल 2012 में भी उन्हें अमेरिका के एयरपोर्ट पर आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया गया था, तब भी किंग खान काफी दुखी हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+