पूर्व सोवियत गणराज्य जॉर्जिया में हथियारबंद ने बैंक में कई लोगों को बनाया बंधक
पूर्व सोवियत गणराज्य जॉर्जिया में हथियारबंद ने बैंक में कई लोगों को बनाया बंधक
नई दिल्ली। पूर्व सोवियत गणराज्य जॉर्जिया में एक हथियारबंद हमलावर ने बैंक में कई लोगकों को बंधक बना दिया। हथियारबंद हमलावर ने लोगों और बैंक के कर्मचारियों को बंधक बना लिया, जिसके बाद सनसनी फैल गई। जॉर्जिया के अधिकारियों की ओर से शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि करीब कितने लोगों को बैंक में भीतर बंधक बनाया गया है।

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के भीतर करीब 20 लोग मौजूद थे। हमलावर ने सभी को बंधक बना लिया। हमलावर सैन्य वर्दी में था और उसका चेहरा ढंका हुआ था। सुरक्षाबल उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications