जर्मनी के म्यूनस्टर में भीड़ में घुसी कार, ड्राइवर ने की खुदकुशी,कई लोगों की मौत
म्यूनस्टर। एक आदमी ने शनिवार को पश्चिमी जर्मनी के म्यून्स्टर शहर के पुराने शहर के एक लोकप्रिय रेस्तरां के बाहर बैठे लोगों के समूह में एक वैन चढ़ा दी, जिसमें से कई लोगों की मौत हो गई इसके बाद उसने खुद को मार डाला। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है, जबकि घायल होने वालों की संख्या 20 के करीब है। एक सुरक्षा स्रोत ने कहा कि 'परिदृश्य ऐसे हैंं कि किसी हमले से इनकार नहीं किया जा सकता है।'

ग्रोसर किपेंकरल रेस्तरां के बाहर टेबल पर बैठे लोगों पर वैन चढ़ाा दी गई। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह रेस्तरां पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। जर्मनी की एक पत्रिका बिल्ड ने अपने ऑनलाइन संस्करण में बताया कि इस घटना में तीन लोग मारे गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ड्राइवर ने अपनी जान ली थी लेकिन ट्विटर पर उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे म्यूनस्टर सिटी सेंटर आने से बचें। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल खतरा टल गया है।
फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग उसे विदेशी हमलावर कह रहे हैं। कुछ अधिकारियों का भी मानना है कि यह घटना एक हमला लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications