शादी के 7 साल बाद पति-पत्नी निकले भाई-बहन, एक बेटी को दे चुके हैं जन्म

क्या है कहानी-
- इस जोड़े के शादीशुदा जीवन के 7 साल बीत चुकें हैं। उन्हें कुदरत ने प्यारी सी बेटी भी दी है पर एक सच जब उन्हें व बाकियों को पता चला तो वे भौचक्के रह गए। यह खबर 'डेली मेल' की बताई हुई है पर कहानी इतनी मार्मिक है कि आप सुनेंगे तो खुद चौंक जाएंगे।
- दोनों अपनी जिंदगी में मां से बिछुड़ गए थे और हमेशा से तलाश कर उससे मिलना चाहते थे। कई सालों पहले जब ब्राजील में 39 साल की ऐड्रियाना को 37 साल का लियैनड्रो मिले तो दिल लगा बैठे।
बन गया रिश्ता-
प्यार का नशा इसकदर चढ़ा कि शादी कर ली। हमेशा इस बात का ही मलाल रहा कि उन्हें उनका परिवार नहीं मालूम। पर वे ऐसे बंधन में बंध गए जिसके बाद उन्हें किसी की कमी महसूस ही नहीं हुई।
ये क्या हुआ-
शादी के सात साल बाद ऐड्रियाना ने एक रेडियो स्टेशन की मदद से अपनी मां की तलाश शुरू की। रेडियो स्टेशन वालों ने ऑन ऐयर कर उसकी मां मारिया से मिलवा दिया। वो अपनी मां से मिलकर बहुत खुश हुई।
मारिया ने बताया कि उसके दूसरे पति से उसको एक बेटा लियैनड्रो भी था। कुछ वक्त बाद चूंकि वो अपने दूसरे पति से भी जुदा हो गई, इसलिए आठ साल के नन्हे लीयैनड्रो को भी उसे छोड़ना पड़ा। यह कहानी सुनकर दोनों के होश उड़ गए व ऐसी सच्चाई सामने आई जिसने देश-दुनिया के मीडिया को चौंका दिया।












Click it and Unblock the Notifications