अमेरिका इमिग्रेशन: UN ह्यूमन राइट्स ने कहा- बच्चों को उनके मां-बाप से अलग करना सही नहीं

जेनेवा। सयुक्त राष्ट्र ह्यूमन राइट्स चीफ ने सोमवार को अमेरिका से आग्रह किया है कि वे अपने इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत बच्चों को उनके पेरेंट्स से अलग होने से रोके। यूएन ह्यूमन राइट्स ने इसे अनुचित बताया है। बता दें कि अमेरिका की सीमा में अवैध रूप से जो भी प्रवेश कर रहे हैं, उनपर कार्रवाई की जा रही है। यूएन ह्यूमन राइट्स के चीफ जेइद राद अल हुसैन ने कहा कि कोई भी राज्य अगर बच्चों को इस तरह से उनके बच्चों से अलग करता है, तो यह बिल्कुल ही अनुचित है।

बच्चों को उनके मां-बाप से अलग करना अनुचित: UN ह्यूमन राइट्स

अमेरिका में इन दिनों इमिग्रेशन की भयानक कहानियां सामने आ रही है। सीमा पार से अवैध रुप से प्रवेश कर रहे लोगों पर अमेरिकी पुलिस कार्रवाई करते हुए उनको गिरफ्तार कर रही है। जो लोग बच्चों के साथ प्रवेश कर रहे हैं, उन्हें अपने बच्चों से अलग किया जा रहा है। हाल ही में एक पिता से उसके तीन बच्चों को उससे अलग कर दिया गया था, जिसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

जो भी व्यस्क अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं, उन्हें क्रिमिनिल कस्टडी में डाला जा रहा है और उनको अपने बच्चों से अलग किया जा रहा है। जिन बच्चे अपने मां-बाप से अलग किया जा रहा है, उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विस में पहुंचाया जा रहा है। सीमा पार से आ रहे लोगों से उनके बच्चे छीनकर पुलिसवाले कह रहे हैं कि अब ये आपको कभी नहीं मिलेंगे, तुम यहां परिवार नहीं बसा सकते।

अमेरिका में इन दिनों सबसे ज्यादा बहस ट्रंप के इमिग्रेशन पॉलिसी पर छिड़ी हुई है। कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने भी बच्चों से उनके पेरेंट्स से अलग करने पर नाखुशी व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+