जीवन के अंतिम पड़ाव में भी बुश ने आसमान से लगाई थी छलांग
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एचडब्ल्यू बुश का शुक्रवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति थे और उनके निधन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को राजकीय शोक की घोषणा की है। यही नहीं न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में भी बुधवार को कोई व्यापार नहीं होगा। बुश का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ वॉशिंगटन नेशनल कैथीड्रल में किया जाएगा, जिसमे राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया भी शामिल होंगी।

90वें जन्मदिन पर भी लगाई छलांग
पूर्व राष्ट्रपति बुश कितने जिंदादिल इंसान थे इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह अपने अंतिम वर्षों में भी पैराग्लाइडिंग करते थे। वर्ष 2014 में अपने 90वें जन्मदिन के मौके पर बुश ने आसमान से छलांग लगा दी थी। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर 6000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। बुश केनीबंकपोर्ट स्थित अपने घर के बाहर से हेलीकॉप्टर में सवार हुए, जिसमे वह अपने परिवार के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर गए थे।

8 बार लगाई छलांग
गौर करने वाली बात है कि बुश की इस जंप को गोपनीय रखा गया था, जिससे की खराब मौसम की वजह से उनके जंप को टाला जा सके। बतौर राष्ट्रपति जब बुश व्हाइट हाउस में थे तो वह हमेशा जॉगिंग करते थे, टेनिस और गोल्फ भी खेलते थे। पहली बार बुश ने अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर छलांग लगाई थी, इसके बाद अपने 80वें जन्मदिन, 85 जन्मदिन पर भी उन्होंने छलांग लगाई थी। उन्होंने अपने जीवन में कुल 8 बार आसमान से छलांग लगाई थी।

30 दिन का राष्ट्रीय शोक
पूर्व राष्ट्रपति बुश कई ऐतिसाहिक घटनाओं के गवाह रहे हैं, उनके कार्यकाल में ही शीत युद्ध और बर्लिन की दीवार के गिरने जैसी घटनाएं हुई थी। यही नहीं, बुश के ही कार्यकाल में इराक का युद्ध शुरू हुआ था। अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर पहुंचने से पहले बुश ने कई अहम जिम्मेदार पदों पर काम किया था, वह यूएन के राजदूत, सीआईचीफ और रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति का भी पद संभाल चुके हैं। बुश के निधन के के शोक में राष्ट्रपति ट्रंप ने 30 दिन के लिए राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका रखने का आदेश दिया है।
इसे भी पढ़ें- एचडब्ल्यू बुश के शव को राष्ट्रपति के विमान से लाया जाएगा वॉशिंगटन












Click it and Unblock the Notifications