उरी से गिरफ्तार हुए POK के दो नागरिक, आतंकियों को देते थे घुसपैठ के टिप्स
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में स्थित आर्मी बेस पर हमले के बाद सुरक्षाबल चौकन्ने हो गए हैं। रक्षाबलों ने शनिवार को उरी में सीमा रेखा के पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नागरिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करते थे। ये सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रखते थे और आतंकियों को घुसपैठ में मदद करते थे। ये उन्हें सही समय बताते थे कि कब सीमा पार करनी है।
फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बीते रविवार को आर्मी बेस पर हुए हमले में 18 जवान शहीद हुए थे, जबकि करीब 20 जवान घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications