अगले 30 साल में भयानक तरीके से बढ़ेगा अमेरिका का समुद्र जलस्तर
नई दिल्ली, 16 फरवरी। मंगलवार को जारी इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अमेरिका के तटों का जलस्तर जितना आज है उसकी तुलना में यह 2050 तक 25-30 सेंटीमीटर ज्यादा होगा. नासा के अधिकारी बिल नेल्सन का कहना है, "यह रिपोर्ट पहले हुई रिसर्चों का समर्थन करती है और जो हम पहले से जान रहे हैं उसकी पुष्टि करती हैः समुद्री जलस्तर लगातार चिंताजनक स्तर पर बढ़ रहा है और दुनिया भर के समुदायों को खतरे में डाल रहा है."

रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्री जलस्तर में वृद्धि होगी, "तटवर्ती इलाकों की बाढ़ में बहुत गहरे बदलाव होंगे, ज्वार और आंधियां इसकी ऊंचाई बढ़ाएंगे और समुद्र जमीन के अधिक हिस्से तक पहुंचेगा."
रिपोर्ट में कहा गया है "आज जितनी बाढ़ आती है उसकी तुलना में 2050 तक औसतन 10 गुना ज्यादा बाढ़ आएगी और स्थानीय कारणों से उसकी तीव्रता बढ़ भी सकती है."
ग्लोबल एंड रीजनल सी लेवल राइस सिनेरियो फॉर द यूनाइटेड स्टेट्स नाम से जारी यह रिपोर्ट 2017 में जारी हुई रिपोर्ट का अपडेट है और पहली बार आने वाले नजदीकी 30 सालों के लिए इससें आकलन दिए गए हैं.
हालांकि इस रिसर्च रिपोर्ट के प्रधान लेखक का कहना है कि दीर्घकाल में अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड की बर्फ पिघलने से जो समुद्री जल स्तर में भयानक वृद्धि होने वाली है, वह 2100 से पहले संभवतः नहीं शुरू होगी.
और पढ़ेंः अमेरिका की 14,000 धरोहरों को निगर जाएगा समंदर
रिपोर्ट के मुताबिक समुद्री जलस्तर कहीं कम तो कहीं ज्यादा होगा. इसकी वजह डूबती जमीन, जलधाराएं और पिघली बर्फ से निकला पानी है. अमेरिका में सबसे ज्यादा समुद्री जलस्तर गल्फ और ईस्ट कोस्ट में होगा जबकि वेस्ट कोस्ट और हवाई में औसत से कम.
उदाहरण के लिए अब से 2060 के बीच गैल्वेस्टन, टेक्सस में यह वृद्धि 25 ईंच की होगी तो सेंट पीटर्सबर्ग और फ्लोरिडा में 24 ईंच से कम. ईसी तरह सिएटल में यह 9 ईंच तो लॉस एंजेलेस में 14 ईंच रहने की आशंका है.
समुद्र का जलस्तर के ऊंचा रहने से आंधियों के आने पर नुकसान बहुत ज्यादा होता है, इसके साथ ही आम दिनों में भी इनके कारण बहुत सारी समस्याएं होती हैं.
मियामी बीच, फ्लोरिडा, अनापोलिस, मैरीलैंड, नॉर्फोक, वर्जीनिया में पहले से ही हाइ टाइड के दौरान हल्की फुल्की बाढ़ आ रही है लेकिन सदी के मध्य तक यहां ठीकठाक नुकसान करने वाली बाढ़ कई बार आने लगेगी.
एनआर/एके (डीपीए, एपी)
Source: DW
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications