रद्द हुई 500 मिलियन डॉलर की एंटी टैंक मिसाइल डील को ट्रैक पर लाए मोदी-नेतन्याहू
येरूशलम। भारत और इजराइल के बीच जो एंटी टैंक मिसाइल सौदा रद्द् हो गया था, वो अब एक बार फिर ट्रैक पर आता दिखाई दे रहा है। इजराइली मीडिया के मुताबिक, भारत उनसे 500 मिलियन डॉलर सौदे वाला एंटी टैंक मिसाइल खरीदने का एक बार फिर बना लिया है। इजारइली मीडिया की माने तो नेतन्याहू ने इस सौदे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से बात की है। हालांकि, बेंजामिन नेतन्याहू ने भी एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि यह सौदा एक बार फिर से ट्रैक पर आ रहा है। बता दें कि पिछले साल भारत ने इजराइल के साथ हुए एंटी टैंक मिसाइल के सौदे को रद्द कर दिया था।

इजराइली मीडिया का दावा
इजराइल के अंग्रेजी अखबार 'द येरूशलम पोस्ट' ने लिखा है कि बेंजामिन नेतन्याहू के भारत दौरे से देश को बड़ी रणनीतिक सफलता मिली है। इस अखबार ने दावा किया है कि इजराइल भारत को अपने एंटी टैंक स्पाइक मिसाइलों को बेचेगा। वहीं, एक अन्य इजराइली अखबार, हार्ट्ज ने भी कुछ ही ऐसा ही दावा करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच रद्द हुई डील 'एक बार फिर टेबल पर आ गयी है।'

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा...
वहीं, बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्वीटर पर एक वीडियो जारी कर कहा, 'इजराइल के एक नागरिक और इजराइली पीएम होने के नाते मुझे अपने आप फक्र महसूस हो रहा है। नरेंद्र मोदी की तरफ से मेरा हमारा शानदार वेलकम हुआ। मैंने अपने दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जो बातचीत की है, उसके बाद भारत सरकार ने हमें सूचित किया है कि वे लोग स्पाइक डील को फिर से करना चाहते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है और इसी तरह के कई और भी डील होंगे'।

भारत ने यह सौद क्यों किया था रद्द
इजराइली हथियार कंपनी राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम ने इसी महीने की शुरूआत में कहा था कि भारत ने 500 मिलियन डॉलर वाला एंटी टैंक स्पाइक मिसाइल का दौरा रद्द कर दिया है, जिसका उनको दुख है। डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस सौदे के रद्द होने को लेकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से दिक्कते आ रही थी। सूत्रों के मुताबिक, डीआरडीओ ने कहा था कि वे चार साल के भीतर वर्ल्ड क्लास मिसाइल डेवलप करेंगे।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications