10 मिनट में बदली किस्मत: ड्रॉ बंद होने के ठीक पहले महिला ने खरीदी लॉटरी, मिला इतने करोड़ का इनाम

नई दिल्ली, 14 जुलाई: इंसान की किस्मत कब पलट जाए किसी को भी पता नहीं होता है। इस ताजा उदाहरण अब स्कॉटलैंड में देखने को मिला है, जहां एक महिला ने ड्रॉ बंद होने के चंद मिनट पहले एक लॉटरी टिकट खरीदा। कुछ दिनों बाद महिला की किस्मत चमकी और वही नंबर लकी ड्रॉ में निकला। जिस वजह से अब वो महिला करोड़पति बन गई है।

बचे पैसों से खरीदा टिकट

बचे पैसों से खरीदा टिकट

स्कॉटलैंड की रहने वाली एलिसिया हार्पर (23) के मुताबिक वो गर्भवती हैं और काफी दिनों से लॉटरी पर हाथ आजमा रही थीं। हाल ही में यूरोमिलियंस के टिकट की जब बिक्री शुरू हुई तो उन्होंने नेशनल लॉटरी ऐप से एक टिकट खरीदा। इसके बाद उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया। जिस पर पता चला कि उसमें कुछ पाउंड्स बचे रह गए हैं, लेकिन ड्रॉ खत्म होने में 10 मिनट का ही वक्त बचा था। ऐसे में उन्होंने तुरंत एक और टिकट लेने का फैसला किया।

1 मिलियन पाउंड जीते

1 मिलियन पाउंड जीते

कुछ दिनों बाद लकी ड्रॉ की घोषणा हुई और उनके टिकट का नंबर रोमिलियंस मिलियनेयर मेकर से मेल खा रहा था। ये वही टिकट था, जो उन्होंने 10 मिनट पहले खरीदे थे। साथ ही उनको 1 मिलियन पाउंड का इनाम मिला। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि लगभग 10.3 करोड़ रुपये होगी। इनाम जीतने के बाद एलिसिया ने कहा कि मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, वो बार-बार टिकट के नंबर और लकी ड्रॉ के नंबर को देख रही थीं। इसके बाद तुरंत अपने पति को फोन करके पूरी बात बताई।

पहले करेंगी ये काम

पहले करेंगी ये काम

एलिसिया के मुताबिक सितंबर में उनके बच्चे का जन्म होने वाला है, ऐसे में इस जैकपॉट ने उनकी किस्मत बदल दी। उन्होंने जब परिवार को ये खबर दी, तो सभी खुशी से झूम उठे। हालांकि उनकी दादी इस बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं थीं, जब उन्होंने उनके सामने 1 मिलियन पाउंड का चेक रखा, तो जाकर उन्हें यकीन हुआ। फिलहाल वो सबसे पहले एक घर खरीदने का प्लान बना रही हैं।

केरल के शख्स की बदली किस्मत

केरल के शख्स की बदली किस्मत

हाल ही में ऐसा मामला अबू धाबी से भी सामने आया था, जहां पर केरल के रहने वाले रंजीत सोमराजन काम की तलाश में गए थे। उसी दौरान उन्होंने 9 लोगों के साथ मिलकर एक लॉटरी टिकट खरीदा था। कुछ दिनों बाद उस टिकट पर 2 करोड़ दिरहम का इनाम निकला। भारत के हिसाब से देखें तो ये रकम 40 करोड़ के आसपास होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+