चीन में जयशंकर का डिप्लोमैटिक मास्टरस्ट्रोक, रूस और ईरान के विदेश मंत्री से की मुलाकात, किन मुद्दों पर चर्चा
SCO Foreign Ministers Meeting 2025: चीन के तिआंजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक के इतर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की कूटनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। इस दौरान उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराज़ची और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकातें कीं।
इन बैठकों में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ और आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। भारत की विदेश नीति के लिहाज से ये मुलाकातें रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही हैं।

रूसी विदेश मंत्री से क्या हुई बात
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि, 'आज दोपहर तिआंजिन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक घटनाक्रमों पर सार्थक चर्चा हुई।'
ईरान से इन मुद्दों पर चर्चा
वहीं डॉ. एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराज़ची से मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, 'तिआंजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर एक बार फिर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराज़ची से मुलाकात करना सुखद रहा। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच जारी द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय मुद्दों और आपसी सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों की पृष्ठभूमि में इस तरह की संवादपूर्ण मुलाकातें दोनों देशों के हितों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।'
ये भी पढ़ें चीन दौरे पर विदेश मंत्री Jaishankar, बीजिंग में उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी की मुलाकात
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बीजिंग में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण भेंट की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज सुबह बीजिंग में SCO विदेश मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर मैंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मैंने राष्ट्रपति शी को भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में हालिया प्रगति से अवगत कराया और इस दिशा में हमारे नेतृत्व द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की सराहना की। यह मुलाकात आपसी समझ को गहराने और सहयोग को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल रही।' यह भेंट भारत-चीन संबंधों को संतुलन और संवाद के नए आयाम देने की संभावनाओं के दृष्टिकोण से भी बेहद अहम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें China Spy On Russia: शी जिनपिंग ने पुतिन की पीठ में घोंपा चाकू, सामने आई चीन के धोखे की कहानी












Click it and Unblock the Notifications