Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

China Spy On Russia: शी जिनपिंग ने पुतिन की पीठ में घोंपा चाकू, सामने आई चीन के धोखे की कहानी

China Spy On Russia: चीन की चालाकियों से पूरी दुनिया वाकिफ है और मदद के नाम पर पीछे से खंजर चलाना पुरानी फितरत रही है। ऐसा लग रहा है कि इस बार इसका शिकार रूस बना है। चीन ने दोस्ती और रूस को मदद देने के नाम पर बड़ा धोखा दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। भले ही सार्वजनिक मंचों पर पुतिन चीन और अपने देश की दोस्ती की मिसाल देते हों, लेकिन असल कहानी ऐसी नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दोनों देशों के रिश्ते में अविश्वास की गहरी खाई का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी खुफिया एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) चीन को एक दुश्मन की तरह ही मान रही है।

China Spy On Russia: न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा

न्यूयॉर्क टाइम्स की हालिया रिपोर्ट चीन और रूस के रिश्ते में दरार और धोखे की आशंका की ओर इशारा कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस अपने देश की सुरक्षा के लिए चीन को गंभीर खतरा मान रहा है। खुफिया एजेंसी के दस्तावेजों में बीजिंग पर जासूसी, सैन्य तकनीकों की चोरी और क्षेत्रीय विस्तार की महत्वाकांक्षा जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में चीन खुलकर मास्को के साथ है। शी जिनपिंग ने पुतिन को हथियारों से भी मदद की है।

China Spy On Russia

यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor : 'चीन आपका दोस्त', शशि थरूर ने पाकिस्तान और बीजिंग दोनों को जमकर लताड़ा

रूसी खुफिया एजेंसी को चीन पर जासूसों की भर्ती का शक

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एफएसबी को शक है कि चीन, रूसी जासूसों और असंतुष्ट वैज्ञानिकों की भर्ती कर रहा है। बीजिंग रूस के सैन्य और तकनीकी गोपनीय जानकारी चुराने के लिए इन लोगों का इस्तेमाल कर रहा है। रूसी खुफिया एजेंसी को यह भी शक है कि चीन उच्च संवेदनशीलता वाले रक्षा शोध तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

रूस और चीन की दोस्ती महज छलावा?

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चीन ने यूक्रेन में भी अपने जासूस भर्ती किए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट चीन और रूस की दोस्ती पर गहरे सवाल करती है। अगर चीन वाकई में रूस के साथ धोखा कर रहा है, तो यह सिर्फ पुतिन के लिए नहीं वैश्विक कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से भी खतरे की घंटी है।

यह भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: 'चीन के बिना पाकिस्तान अपाहिज, आतंकवाद के लिए हो रहा फंड का इस्तेमाल', ओवैसी का तीखा वार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+