Souq Habasha: सऊदी अरब में मिला 1300 साल पुराना बाजार, पैगंबर मोहम्मद की बायोग्राफी में भी है जिक्र
सऊदी अरब के वैज्ञानिकों की एक टीम ने मक्का क्षेत्र में एक प्राचीन मार्केट की साइट का पता लगाया है। ये पूर्व-इस्लामिक और प्रारंभिक इस्लामी युग के दौरान सबसे अहम अरब बाजारों में से एक के रूप में कार्य करता था।

Source: Arab news
सऊदी अरब के वैज्ञानिकों की एक टीम को एक प्रचीन बाजार स्थल का पता चला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये बाजार पूर्व इस्लामिक और प्रारंभिक इस्लामी युग के दौरान के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक था। इसकी महत्ता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि खुद पैगंबर मोहम्मद ने अपनी एक बायोग्राफी में इसका जिक्र किया है। अरब न्यूज के मुताबिक इस परियोजना पर स्टडी और रिसर्च का काम पिछले 40 साल से हो रहा था।
प्राचीन मौसमी बाजार
इस प्राचीन बाजार का नाम सौक हबशा है। इसे किंग अब्दुल अजीज फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड आर्काइव्स, संस्कृति मंत्रालय और उसके हेरिटेज कमीशन के आपसी सहयोग से खोजा गया है। सौक हबशा एक प्राचीन मौसमी बाजार था और अरब प्रायद्वीप के पश्चिम में तिहामाह क्षेत्र में सबसे बड़ा था। यह बाजार इस्लामिक कैलेंडर में रज्जब के पहले दिन से शुरू होता था और आठ दिनों के लिए रहता है। शोध के मुताबिक यह बाजार इस्लामी वर्ष 197 (813 A.D.) तक सालाना आयोजित किया जाता रहा।
मार्केट साइट का पता लगाने के लिए परियोजना
किंग अब्दुल अजीज फाउंडेशन के महासचिव और वैज्ञानिक समिति के प्रमुख फहद अल-सामरी ने कहा, "ऐतिहासिक जानकारी का दस्तावेजीकरण एक विशेष पद्धति के अंदर होना चाहिए। हम पैगंबर मोहम्मद की जीवन से जुड़ी कुछ साइट्स का दस्तावेजीकरण कर रहे हैं। हबशा मार्केट देश के लिए एक प्राचीन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपत्ति होगी।'' अरब न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक सौक हबसा वैज्ञानिक समिति के सदस्य अब्दुल्ला अल-जहरानी ने कहा, "यह परियोजना मार्केट साइट का पता लगाने के लिए बनाई गई थी। यह कई संस्थाओं के साथ-साथ शोधकर्ताओं, इतिहासकारों और पैगंबर के बारे में जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट के बीच ज्वाइंट को-ऑपरेशन का एक बेहतर उदाहरण है।''
40 साल से हो रहा था काम
इस परियोजना पर पिछले 40 सालों काम किया जा रहा है। कमेटी की ओर से प्रस्तावित फील्ड साइट का अतिम निरीक्षण पिछले साल किया गया। सौक हबाशा वैज्ञानिक समिति के एक अन्य सदस्य अब्दुल्ला अल-वेलाई ने कहा "हमने तटीय सड़क, तिहामा रोड, सारावत पर्वत की चोटियों, साथ ही एलिफैंट रोड सहित पूरे कारवां रूट का नक्शा खींचने पर काम किया। सटीक नक्शों पर चार ट्रैक बनाए गए, जो वास्तव में मार्केट के स्थान को निर्धारित करने में मदद करते थे और फिर इतिहासकारों को सौंप दिए गए थे।''
पैगंबर मोहम्मद की बायोग्राफी में जिक्र
इतिहासकारों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद की बायोग्राफी में भी इस मार्केट का जिक्र किया गया है। इस मार्केट के स्थान का निर्धारण करने के लिए भरोसेमंद सोर्स के साथ चर्चा के बाद टीम ने स्टडी और एक पुरातात्विक सर्वेक्षण भी किया। इस क्षेत्र में ऐतिहासिक बाजार आम तौर पर पानी, वर्षा और चराई भूमि की बहुतायत वाले क्षेत्रों में स्थित थे। सौक हबशा मक्का क्षेत्र के एक तटीय शहर अर्दियात में स्थित था। यह एक विशाल बाढ़ के मैदान के बीच में है, जो पूर्व में अल-दरबत पहाड़ों से घिरा है। शौक हबसा की खोज विशेषज्ञों को प्राचीन आर्थिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में पता लगाने का अवसर प्रदान करेगा। यह देश का एक प्रमुख सांस्कृतिक स्थल बन गया है जो वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्रों में लाभ प्रदान करेगा।












Click it and Unblock the Notifications