सऊदी अरब में महिलाओं को मिली एक और आजादी
रियाद। सऊदी अरब में महिलाओं को अब एक और 'आजादी' मिल गई है। खबर है कि बीते गुरुवार को सऊदी अरब ने एक बड़ा फैसला किया, जिसके तहत वहां महिलाओं को बिजनेस शुरू करने का अधिकार दिया गया है। अभी तक इस देश में महिलाओं को बिना किसी पुरुष रिश्तेदार बिजनेस शुरू करने की आजादी नहीं थी। सऊदी अरब वर्षों से उन देशों की सूची में शुमार रहा है, जहां महिलाओं के पास न के बराबर अधिकार हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से सऊदी सरकार एक के बाद एक महिलाओं को अधिकार देने का काम कर रही है।

सऊदी अरब के के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रालय की वेबसाइट पर महिलाओं को दिए गए बिजनेस के अधिकार के संबंध में सूचना दी गई है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब महिलाएं किसी भी प्रकार के बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं। इतना ही नहीं, बिजनेस शुरू करने में सऊदी सरकार महिलाओं की भरपूर मदद भी करेगी।
दरअसल, सऊदी अरब में चले आ रहे पुराने के हिसाब से महिलाओं को बिजनेस को गार्जियन सिस्टम के तहत बिजनेस करने की छूट थी। मतलब अगर किसी को महिला को बिजनेस करना है तो उसे पिता, भाई, पति की मंजूरी लेनी पड़ती थी।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान ने इससे पहले भी महिलाओं को कई अधिकार देने के लिए नियमों में बदलाव किए। कुछ समय पहले ही उन्होंने महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस पर लगे प्रतिबंध को हटवाया।












Click it and Unblock the Notifications