राष्ट्रपति भवन में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का शाही स्वागत, भारत-सऊदी संबंधों का खुला नया चैप्टर
Saudi Crown Prince India Visit: सऊदी अरब के प्रधान मंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद का सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शाही स्वागत किया गया है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद आज एक दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा पर हैं, जो 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के युवराज का स्वागत किया। इसके बाद प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने संयुक्त रक्षा सेवा गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। एक संक्षिप्त बयान में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत को जी20 की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दी।

सऊदी युवराज का शाही स्वागत
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने कहा, कि "शाबाश भारत, बहुत सारी घोषणाएं की गईं, जिससे हमारे दोनों देशों, जी20 देशों और पूरी दुनिया को फायदा होगा। इसलिए मैं भारत से कहना चाहता हूं, कि शाबाश, और हम, दोनों देशों के लिए भविष्य बनाने के लिए काम करेंगे।"
सऊदी क्राउन प्रिंस शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे और जी20 शिखर सम्मेलन के बाद अपनी राजकीय यात्रा के लिए यहीं रुके हैं।
औपचारिक स्वागत के बाद, प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैदराबाद हाउस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद हाउस में प्रधान मंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक के बाद, सऊदी क्राउन प्रिंस द्वारा दोपहर 12 बजे के आसपास हैदराबाद हाउस में ही भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक के मिनटों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।
इससे पहले शनिवार को जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब और यूरोपीय संघ ने एक मेगा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप शिपिंग और रेलवे कनेक्टिविटी कॉरिडोर शुरू करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की घई थी।

यह भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका से जुड़े कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे पर सहयोग पर एक ऐतिहासिक और अपनी तरह की पहली पहल है।
उसी मंच पर बोलते हुए, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा, कि "... हम इस बैठक में घोषित पहल और आर्थिक गलियारा परियोजना के एकीकरण की आशा करते हैं। मैं उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस तक पहुंचने के लिए हमारे साथ काम किया और जो इस महत्वपूर्ण आर्थिक गलियारे की स्थापना के लिए संस्थापक कदम उठाने में हमारी मदद की..."
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह मेगा डील दुनिया भर में कनेक्टिविटी और स्थिरता को एक स्थायी दिशा देगी।
पीएम मोदी के साथ वार्ता
इन सबके समापन के बाद सऊदी अरब के पीएम प्रिंस सलमान का शाम करीब 6:30 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
सलमान रात करीब 8.30 बजे नई दिल्ली से वापस रवाना हो जाएंगे।
सऊदी क्राउन प्रिंस ने इससे पहले फरवरी 2019 में राजकीय यात्रा पर भारत का दौरा किया था और यह उनकी भारत की दूसरी राजकीय यात्रा होगी।
सलमान 18वें जी20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के पालम एयरबेस पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications