पाक पहुंचे सउदी प्रिंस सलमान, इमरान खुद कार ड्राइव कर पीएम हाउस तक लाए

पाक पहुंचे सउदी प्रिंस के लिए इमरान खान ने खुद ड्राइव की कार

इस्लामाबाद। सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान रविवार शाम पाकिस्तान पहुंचे हैं। सलमान के इस्लामाबाद पहुंचने के बाद उनका रेड कार्पेट स्वागत हुआ। अपने निजी विमान से इस्लामाबाद के नूर खान हवाईअड्डा पर उनकी आमद के बाद वो पीएम हाउस पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां तक कि इमरान खान एयरपोर्ट से खुद गाड़ी ड्राइव कर उनको पीएम हाउस तक लेकर पहुंचे। सलमान दो दिन के दौरे पर पाक पहुंचे है। सउदी अरब के प्निंस ने पाक के साथ 20 बिलियन डॉलर के करार किए हैं।

पाक के बाद सलमान भारत आएंगे।

प्रिंस सलमान के साथ सऊदी अरब के शाही परिवार के सदस्य और कारोबारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी पाक पहुंचा है। सलमान और उनके प्रतिनिधिमंडल के भव्य स्वागत के लिए इस्लामाबाद में विशेष इंतजाम किए गए। उनकी सुरक्षा में करीब 123 सऊदी अरब रॉयल गार्ड्स तैनात किए गए हैं जबकि पाकिस्तान सरकार ने भी सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए हैं।

प्रिंस सलमान को शनिवार को ही पाकिस्तान पहुंचना था लेकिन उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अपनी प्रस्तावित यात्रा को एक दिन के लिए टाल दिया था। क्राउन प्रिंस बनने के बाद सलमान की ये पहली पाकिस्तान यात्रा है। पाक के बाद सलमान भारत आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+