Saudi Canada Diplomatic संबंध फिर से बहाल होंगे, दोनों PM की बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा बयान
सऊदी अरब और कनाडा के प्रधानमंत्रियों की बातचीत के बाद दोनों देशों के Diplomatic Relations दोबारा बहाल होंगे। सऊदी ने कहा, दोनों देश राजनयिक संबंधों को फिर से बहाल करने पर सहमत हैं।

Saudi Canada Diplomatic संबंध के बारे में सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा, रॉयल हाइनेस प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई है।
बुधवार को जारी सऊदी के आधिकारिक बयान में कहा गया, 18 नवंबर, 2022 को बैंकॉक में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) फोरम का शिखर सम्मेलन हुआ। इस मौके पर कनाडा के मंत्री समेत दोनों पक्षों की इच्छा आपसी सम्मान और आम के आधार पर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को बहाल करने की हुई।
दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए कनाडा के साथ राजनयिक संबंधों के स्तर को पहले जैसा बहाल करने का निर्णय लिया गया है।" अल अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा ने कहा, APEC शिखर सम्मेलन के मौके पर ट्रूडो और सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच हुई चर्चा के बाद Diplomatic संबंधों पर निर्णय लिया गया।
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी कनाडा राजनयिक संबंधों के मामले से परिचित सूत्र ने बताया, "दंडात्मक व्यापार उपायों को हटा लिया जाएगा।" उन्होंने कहा, खाली कुर्सियां हमारे हितों को आगे नहीं बढ़ाती हैं।
सूत्र ने कहा, खाली कुर्सियों के कारण मानवाधिकार जैसी चीजों को आगे बढ़ाने का मौका नहीं मिलता है। सरकारी सूत्र ने कहा, "हमने हाल के वर्षों में देखा है कि सऊदी एक महत्वपूर्ण वैश्विक खिलाड़ी है।"
वैश्विक सियासत और भौगोलिक नजरिए से सऊदी की अहमियक को लेकर एक सूत्र ने कहा, "सऊदी अरब ने (सूडान में) कनाडाई लोगों को निकालने में मदद की। वहां संघर्ष का समाधान खोजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।"
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा, "वैश्विक समस्याओं का वैश्विक समाधान खोजने के लिए हमें उन लोगों के साथ बातचीत करने की जरूरत है जिनसे हम हमेशा हर बात पर सहमत नहीं होते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications