सऊदी अरब: महिलाओं का पहली बार स्टेडियम में हुआ वेलकम
रियाद। सऊदी अरब में पहली बार वो मौका आया है, जब वहां की महिलाओं ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर मैच देखा। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले साल अक्टूबर में महिलाओं को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाने की इजाजत दी थी, जिसके बाद शुक्रवार को पहली बार देखने को मिला जब जेदहा में खेला जा रहा फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाने के लिए कुछ महिलाएं स्टेडियम पहुंची। क्राउन प्रिंस सलमान ने सऊदी अरब में लिंग समानताओं को लेकर पिछले साल कई बड़े निर्णय लिए हैं।

हालांकि राजा अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में महिलाओं के बैठने के लिए अलग से 'परिवार दीर्घा' बनाए गए थे। वे 'फैमिली गेट' से स्टेडियम में दाखिल हुईं और 'फैमिली सेक्शन' में ही बैठकर मैच का लुत्फ लिया। पहली बार स्टेडियम पहुंची महिलाएं काफी खुश और उत्साहित नजर आ रही थीं।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले साल कई बड़े महिलाओं के हित में और रूढ़िवादी कुरीतियों के खिलाफ कई बड़े निर्णय लिए थे। क्राउन प्रिंस सलमान 'नेशनल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम 2020' के तहत अपने मुल्क को एक नई पहचान देने में जुटे हैं। हाल ही में उन्होंने महिलाओं को सऊदी अरब में ड्राइविंग करने की भी इजाजत दी थी, जिसके बाद दुनिया भर में इसकी प्रशंसा की गई।
बता दें कि सऊदी अरब के सूचना मंत्रालय ने बताया कि महिलाएं जिस फुटबॉल मैच को पहली बार स्टेडियम में देखेंगी वह अल-अह्ली और अल बातिन के बीच होगा। इसके बाद 13 जनवरी और फिर 18 जनवरी को भी महिलाए स्टेडियम में जाकर मैच देख सकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications