यूक्रेन शांति वार्ता सम्मेलन का आयोजन करेगा सऊदी अरब, प्रिंस सलमान के मन में जागी ग्लोबल लीडर बनने की चाहत?

Saudi Arabia to host Ukraine peace talks: यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है, कि यूक्रेन युद्ध को लेकर सऊदी अरब अपने देश में शांति वार्ता सम्मेलन का आयोजन करेगा, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की की योजना पर चर्चा की जाएगी। यूक्रेनी अधिकारी के मुताबिक, सऊदी अरब ने इस सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है।

ज़ेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने रविवार को कहा, कि कई देशों के अधिकारी सऊदी अरब शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया, कि बैठक कब और किस शहर में होगी।

Ukraine peace talks

वॉल स्ट्रीट जर्नल, जिसने सबसे पहले "चर्चा में शामिल राजनयिकों" का हवाला देते हुए शिखर सम्मेलन पर रिपोर्ट दी थी, उसने कहा, कि ये वार्ता 5 और 6 अगस्त को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होगी, जिसमें लगभग 30 देश भाग लेंगे।

सऊदी अरब करवाएगा शांति सम्मेलन

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा, कि यूक्रेनी और पश्चिमी अधिकारियों को उम्मीद है, इस शांति सम्मेलन के जरिए एक ऐसे नतीजे और समझौते तक पहुंचा जा सकता है, जिसपर वैश्विक नेता युद्ध को खत्म करने के लिए एक साझा सिद्धांतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिससे इस साल के अंत तक युद्ध खत्म हो जाएगा।

यूक्रेनी अधिकारी यरमक ने टेलीग्राम पर लिखते हुए कहा, कि यूक्रेनी शांति फॉर्मूला पर चर्चा होगी, जिसमें "10 मूलभूत प्वाइंट्स शामिल हैं, जिनके कार्यान्वयन से न केवल यूक्रेन के लिए शांति सुनिश्चित होगी, बल्कि दुनिया में भविष्य के संघर्षों का मुकाबला करने के लिए तंत्र भी तैयार होगा।"

इससे पहले यूक्रेन ने जिस 10 प्वाइंट शांति फॉर्मूले के बारे में बताया है, उसमें यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता की बहाली, रूसी सैनिकों की वापसी, सभी कैदियों की रिहाई, आक्रामकता के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए एक न्यायाधिकरण और यूक्रेन के लिए सुरक्षा की गारंटी शामिल है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा, कि "हम गहराई से आश्वस्त हैं, कि यूक्रेन की जो शांति योजना है, उसे एक आधार बनाना चाहिए, क्योंकि युद्ध हमारी भूमि पर हो रहा है।"

उन्होंने कहा, कि सऊदी अरब की जो बैठक हो रही है, वो जून के अंत में डेनमार्क की राजधानी कोपेनगेहन में में वरिष्ठ अधिकारियों की एक सभा के बाद होगी, जिसमें ब्राजील, भारत, तुर्की और दक्षिण अफ्रीका शामिल हुए थे।

कौन कौन देश लेंगे हिस्सा?

वाल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, जेद्दा शिखर सम्मेलन के लिए 30 आमंत्रितों में चिली, मिस्र, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, मैक्सिको, पोलैंड, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और जाम्बिया शामिल हैं।

एसोसिएटेड प्रेस समाचार एजेंसी के मुताबिक, रूस को आमंत्रित नहीं किया गया है। एक अनाम अधिकारी का हवाला देते हुए, एपी ने कहा, कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के एक उच्च स्तरीय अधिकारी के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

हालांकि, सऊदी अरब की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।

लेकिन, इसी साल मई महीने में सऊदी अरब के ही जेद्दा में अरब लीग सम्मेलन हुआ था, जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की शामिल हुए थे। इसके जरिए जेलेंस्की का प्लान ये था, कि अरब देशों के ऊपर यूक्रेन को समर्थन करने का प्रेशर आए

फरवरी 2022 में यूक्रेन में रूसी आक्रमण के बाद से अरब राष्ट्र काफी हद तक तटस्थ बने हुए हैं, हालांकि सऊदी अरब रूस के बीच सैन्य और आर्थिक संबंधों को लेकर बातचीत जरूर की गई है, लेकिन उनमें यूक्रेन शामिल नहीं रहा है।

सऊदी अरब ने ओपेक+ समूह के हिस्से के रूप में रूस के साथ भी घनिष्ठ संबंध बनाए रखा है। लेकिन इस तरह की वार्ता की मेजबानी से सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की प्रोफ़ाइल को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिन्होंने ईरान के साथ शांति समझौते तक पहुंचने और यमन में राज्य के वर्षों से चल रहे युद्ध में शांति के लिए जोर देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+