क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रद्द किया पाकिस्तान का दौरा, सीधे आएंगे भारत, मोदी सरकार का हाथ?

Saudi Arabia cancels Crown Prince's Pakistan visit: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, जो पहले नई दिल्ली आने से पहले 10 सितंबर को पाकिस्तान का दौरा करने वाले थे, उन्होंने बिना कोई वजह बताए इस्लामाबाद का दौरा रद्द कर दिया है।

30 अगस्त को पाकिस्तानी वेबसाइटों और समाचार चैनलों पर प्रकाशित कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का, इस्लामाबाद में "छह" घंटे रुकने का कार्यक्रम था, जहां पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ रक्षा और निवेश सहित कई मुद्दों पर "व्यापक" चर्चा करनी थी।

Mohammad Bin Salman

लेकिन, अब सऊदी अरब ने बिना कोई जानकारी दिए प्रिंस सलमान का इस्लामाबाद दौरा कैंसिल कर दिया है।

सऊदी प्रिंस का पाकिस्तान दौरा रद्द

सूत्रों के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस के पाकिस्तान के अंतरिम प्रधान मंत्री अनवर-उल-हक काकर और सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर से मिलने का कार्यक्रम था। जियो न्यूज ने पहले अपने रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा था, कि "दोनों देशों के बीच चर्चा पाकिस्तान-सऊदी अरब संबंधों, रक्षा संबंधों और संयुक्त सैन्य अभ्यास को आगे बढ़ाने पर केंद्रित थी।"

कुछ पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कहना है, कि चूंकी इस यात्रा का कोई मतलब नहीं था, इसीलिए सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। ऐसा इसलिए, क्योंकि फिलहाल पाकिस्तान का नेतृत्व, एक अंतरिम सरकार कर रही है और प्रधान मंत्री नई सरकार के सत्ता में आने तक कोई बड़ा फैसला लेने के हकदार नहीं हैं।

लेकिन, ये लगातार दूसरी बार है, जब सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान का दौरा रद्द किया है। पिछले साल भी प्रिंस सलमान का इस्लामाबाद जाने का कार्यक्रम था, लेकिन बाद में उन्होंने दौरा स्थगित कर दिया था।

यात्रा रद्द करवाने में भारत की भूमिका?

आपको बता दें, कि प्रिंस सलमान पहले मंत्री होंगे, जो एक ही दौरे पर पाकिस्तान और भारत की यात्रा करने वाले थे। हालांकि, भारत ने उनकी पिछली यात्रा पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की थी, लेकिन इससे पहले, जब भी किसी विदेश मंत्री ने भारत और पाकिस्तान की एक साथ यात्रा की थी, तो नई दिल्ली ने कड़वाहट दिखाई है।

लिहाजा, इस बात की संभावना हो सकती है, कि नई दिल्ली ने अपना आक्रोश दिखाया होगा, जिसके कारण प्रिंस सलमान ने अपनी पाकिस्तान की यात्रा रद्द कर दी होगी।

प्रिंस सलमान 11 सितंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर जाने वाले हैं और यह संयोग ही है, कि वह नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दर्जनों वैश्विक नेता पहुंच रहे हैं। इस साल भारत जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

गौरतलब है, कि यह मोहम्मद बिन सलमान की नई दिल्ली की पहली यात्रा नहीं होगी। इससे पहले 2019 में, उन्होंने भारत का दौरा किया था, जब वह सऊदी अरब के पहले उप प्रधान मंत्री थे और अब प्रिंस सलमान सऊदी अरब के प्रधानमंत्री बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+