Umrah Pilgrims: मक्का से मदीना जा रही उमरा यात्रियों की बस का एक्सीडेंट, 42 भारतीयों की मौत!
Saudi Arabia Indian Umrah Pilgrims: सऊदी अरब में सोमवार, 17 नवंबर को तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने भारत में दर्जनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मक्का से मदीना जा रही भारतीय उमरा यात्रियों की बस एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 42 भारतीयों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि मरने वालों में हैदराबाद के कई यात्री, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री मक्का में उमरा की रस्में पूरी करने के बाद मदीना जा रहे थे। यह आध्यात्मिक यात्रा महज कुछ पलों में एक भयावह दुर्घटना में बदल गई।
कैसे हुआ हादसा?
टक्कर सोमवार तड़के भारतीय समयानुसार करीब 1:30 बजे हुई। बस मक्का से लगभग 160 किलोमीटर दूर मुहरास/मुफ़रिहात इलाके में पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे डीज़ल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पल भर में आग की लपटों में घिर गई।
हादसे के वक्त अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे उन्हें बचने का मौका नहीं मिल सका। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई जिससे पहचान मुश्किल हो रहा है। राहत दलों ने बताया कि हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस कारण मृतकों की पहचान करना अत्यंत कठिन हो रहा है। सऊदी सिविल डिफेंस, पुलिस और स्थानीय बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बस में केवल एक व्यक्ति जीवित मिला, लेकिन उसकी हालत को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
बस में कुल 45 यात्री सवार थे
सऊदी बस हादसे के समय बस में कुल 45 भारतीय यात्री मौजूद थे। सभी तीर्थयात्री अलग-अलग परिवारों से थे, जिनमें महिलाएँ, बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल थे। आधिकारिक सूची के अनुसार, यात्रियों में हैदराबाद के कई परिवार शामिल थे, वहीं कर्नाटक के कुछ लोग भी यात्रा पर थे। इस हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों राज्यों में शोक की लहर फैल गई। हादसे के समय बस में मौजूद सभी यात्रियों के नाम निम्नलिखित हैं,
इरफान अहमद, हुमेरा नाज़नीन, सबिहा सुल्ताना, अहमद हमदान, अहमद इज़ान,शेख नसीरुद्दीन, फातिमा उमेज़ा, मरियम फातिमा, शेख ज़ैनुद्दीन, फातिमा महरिश, शाज़ान अहमद मोहम्मद, रिदा तज़ीन, शेख उज़ैरुद्दीन, अख्तर बेगम, अनीस फातिमा,अमीना बेगम, सारा बेगम, खान सलीम, शबाना बेगम, सैयद हुजैफा जाफर, रिज़वाना बेगम, शेख सलाउद्दीन, फराना सुल्ताना, तस्मिया तहसीन, सुल्ताना सना,मोहम्मद अब्दुल खादर, गौसिया बेगम, बेगम शहनाज़, मोहम्मद अली, रहमतहेब,रहीम उन्नीसा, उर रहमान मोहम्मद शोएब, रईस बेगम, बेगम शाहजहाँ,अल अमुदी सारा महमूद, मोहम्मद मंजूर, ज़हीन बेगम, फरहीन बेगम,बेगम शौकत, बेगम ज़किया, परवीन बेगम, मोहम्मद मस्तन, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद मौलाना, और अब्दुल गनी अहमद साहीर शिराहट्टी शामिल हैं।
हैदराबाद में मातम और बेचैनी
हैदराबाद के कई परिवार इस खबर के बाद से सदमे में हैं। राहत एजेंसियों, ट्रैवल ऑपरेटरों और सरकारी अधिकारियों से लगातार संपर्क करने की कोशिशें जारी हैं। भारत के दूतावास व भारतीय उमरा एजेंसियों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों और शवों को भारत लाने की प्रक्रिया को लेकर दोनों देशों की एजेंसियां तालमेल कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications