अब बच्चे का नाम नहीं रखा जाएगा राम, माया या मल्लिका

नाम पर पाबंदी लगाने के पीछे सऊदी सरकार की दलील है कि ये नाम देश की संस्कृति के अनुरूप नहीं है। मंत्रालय ने कुल 50 नामों को सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताकर बैन किया है। गृह मंत्रायल का कहना है कि जिन नामों को बैन किया गया है वे या तो धार्मिक संवेदनाओं को आहत करते हैं या राजपरिवार से जुड़े हुए हैं या फिर गैर-इस्लामी मूल के हैं।
Did You Know: सऊदी अरब में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंद्ध है।
मजेदार बात यह है कि बैन होने वाले नामों में एक नाम बेन्यामिन है जो बेंजामिन का अरबी संस्करण है। इस नाम को इसलिए बैन कर दिया गया है क्योंकि इस्राइल के प्रधानमंत्री का नाम बेंजामिन है। इस तरह से करीब 50 नामों की सूची बनाकर सरकार ने उनपर पाबंदी लगा दी है।
Did You Know: सऊदी में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध है। इस पाबंदी के पीछे कई कारण हैं। जैसे कि बिना ज़रूरत के महिलाएं घर से बाहर ना निकलें, अपनी मर्जी से वो कहीं बाहर ना चलीं जाएं, इस मौके का फायदा उठाकर वो पुरुषों के संपर्क में ना रहे और अपना नकाब हटाने जैसी तमाम वजहें हैं।












Click it and Unblock the Notifications