अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के बाद सऊदी अरब ने भी पाक में अपने नागरिकों को किया अलर्ट

पाकिस्तान में एक के बाद एक देश सुरक्षा को लेकर अपने नागरिकों को अलर्ट कर रहे हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके के बाद अब सऊदी अरब ने भी अपने देश के नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

pakistan

पाकिस्तान में खतरे को लेकर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के बाद सऊदी अरब ने भी अपने नागरिकों को आगाह किया है। सउदी अरब के पाकिस्तान स्थित दूतावास की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि पाकिस्तान में दो मस्जिदों में जाने से लोगों को बचना चाहिए, यहां जाते समय खास तौर पर एहतियात बरतें, अगर जरूरत ना हो तो यहां पर ना जाएं। यहां पर उच्च स्तर का खतरा हो सकता है। साथ ही बयान में कहा गया है कि आपात स्थिति में कराची स्थित सऊदी अरब के दूतावास को संपर्क करें।

बता दें कि सऊदी अरब का बयान ऐसे समय में आया है जब पहले से ही कई देश पाकिस्तान में खतरे को लेकर अपने नागरिकों और अधिकारियों के लिए अलर्ट जारी कर चुके हैं। सऊदी अरब से पले अमेरिका, युनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को लेकर अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी दूतावास ने अपने अधिकारियों को इस्लामाबाद स्थित मैरियट होटल नहीं जाने के लिए कहा है। अधिकारियों से कहा गया है कि वह इस पांच सितारा होटल में ना जाएं, यहां संभावित हमले का खतरा है।

अमेरिकी दूतावास की ओर से बयान में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार इस बात को जानती है कि कुछ अज्ञात लोग मैरिएट होटल में अमेरिकी लोगों को छुट्टियों में निशाना बना सकते हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों को छुट्टियों के दौरान इस होटल में जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके अलावा कहा गया है कि गैर जरूरी यात्रा छुट्टियों के दौरान ना करें। दरअसल जिस तरह से पाकिस्तान की राजधानी में फिदायीन हमला हुआ और इसमे एक पुलिसकर्मी की मौत हुई, उसके दो दिन बाद अमेरिका की ओर से यह अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिशन की ओर से ट्रैवल अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि पाकिस्तान की यात्रा करने से बचें क्योंकि देश में सुरक्षा को लेकर खतरा है। यहां पर सुरक्षा को काफी बढ़ाया गया है, सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध है। यूके की एडवायजरी में कहा गया है कि यूके के नागरिक चारसड्डा, कोहत, टांक, बन्नू, लक्की, डेरा इस्माइल खान, स्वाट, बनेर और लोवर डीर में ना जाएं। साथ ही कई जिलों में बिल्कुल नहीं जाने का भी अलर्ट जारी किया गया है। गौर करने वाली बात है कि 29 सितंबर 2008 को एक विस्फोटक से भरे डंपर ने मैरियट होटल में टक्कर मार दी थी, जिसमे 54 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+