दर्दनाक वीडियो- मक्का मस्जिद में क्रेन गिरने से 107 लोगों की मौत
सऊदी अरब। हज यात्रा पर गये लाखों लोगो की खुखी तब मातम में बदल गई जब निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन अचानक गिर गई। क्रेन गिरने से करीब 107 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मस्जिद में वृहद स्तर पर निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक एक क्रेन गिर पड़ी। जिस वक्त क्रेन गिरी उस वक्त मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे।
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार इस हादसे में 2 भारतीयों की मौत हुई है, जबकि 15 अन्य भारतीय घायल हुए हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
आप इस हादसे को वीडियो में देख सकते हैं-












Click it and Unblock the Notifications