विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- भारत के लिए अजनबी नहीं हैं जो बाइडेन

नई दिल्‍ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन भारत के लिए अजनबी नहीं हैं। उन्‍होंने इसके साथ ही भरोसा जताया है कि बाइडेन के प्रशासन में भारत और अमेरिका के रिश्‍ते और विस्‍तृत होंगे। जयशंकर ने इस बात की तरफ भी ध्‍यान दिलाया है कि बाइडेन उस दौर का हिस्‍सा थे जब दोनों देशों के रिश्‍ते एक बड़े बदलाव से गुजर रहे थे। आपको बता दें कि मंगलवार को बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच चुनाव के बाद पहली बार फोन पर बात हुई है।

biden

रिश्‍तों से वाकिफ हैं बाइडेन

विदेश मंत्री एस जयशंकर थिंक टैंक गेटवे हाउस की तरफ से ऑनलाइन आयोजित चर्चा में बोल रहे थे। इस दौरान ही उन्‍होंने बाइडेन को लेकर टिप्‍पणी की थी। जयशंकर ने कहा, 'एक उप-राष्‍ट्रपति के तौर पर हम उनके साथ डील कर चुकी हूं। मैं ओबामा प्रशासन के आखिरी चरण के समय राजदूत था। हम उन्‍हें उस समय से जानते हैं जब वह सीनेट की फॉरेन रिलेशंस कमेटी में डेमाक्रेटिक सदस्‍य और उस समय चेयरमैन के तौर पर शामिल थे।' उन्‍होंने आगे कहा, 'वह (जो बाइडेन) बहुत हद तक उस समय का हिस्‍सा थे जब भारत-अमेरिका के संबंध नए दौर से गुजर रहे थे जो कि बिल क्लिंटन के दौर से शुरू हुए थे।' इसके बाद उन्‍होंने कहा कि अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन भारत के लिए अजनबी नहीं हैं या फिर ऐसा नहीं है कि वह दोनो देशों के बीच रिश्‍तों से वह वाकिफ नहीं हैं। जयशंकर ने कहा, 'मुझे उम्‍मीद है कि जहां से हमने छोड़ा था, वहीं से यह आगे बढ़ेंगे। हमने पहले भी चार प्रशासन के समय ऐसा किया है। मुझे लगता है कि इस बार ऐसा ही होगा और मैं ऐसा कहूंगा क्‍योंकि अमेरिकी राजनीति यह सिर्फ किसी प्रशासन के साथ डील करना नहीं है बल्कि हमें कांग्रेस के साथ भी सामजंस्‍य बैठाना होता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+