एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में क्वाड मंत्रियों से मुलाकात की, रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर हुई बात
अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क में 78वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान क्वाड ग्रुप के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इस दौरान बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। उनके साथ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के नए विदेश मंत्री योको कामिकावा ने भाग लिया।
क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री कामिकावा योको ने क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय 78वें सत्र से इतर मुलाकात की।

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। इसके मुताबिक क्वाड ने एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराया है। क्वाड ने 20 मई 2023 को हिरोशिमा में क्वाड नेताओं द्वारा व्यक्त किए गए दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
वक्तव्य में आगे कहा गया है, हम स्वतंत्रता, कानून के शासन, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के सिद्धांतों का दृढ़ता से समर्थन करते हैं; और यथास्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयासों का विरोध कररते हैं। हम इंडो-पैसिफिक में स्थिरता बनाए रखना और मजबूत करना चाहते हैं, जहां प्रतिस्पर्धा को जिम्मेदारी से प्रबंधित किया जाता है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां पहली बार अपने जापानी समकक्ष योको कामिकावा से मुलाकात की और भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी तथा द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि बैठक के दौरान, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण के लिए क्वाड महत्वपूर्ण है।" क्वाड ने यूक्रेन में युद्ध पर चिंता व्यक्त की और यूक्रेन में "व्यापक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति" का आह्वान किया।
चारों देशों ने उत्तर कोरिया के "बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके अस्थिर करने वाले प्रक्षेपणों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हुए परमाणु हथियारों की निरंतर खोज की निंदा की।
क्वाड ग्रुप ने म्यांमार में राजनीतिक, मानवीय और आर्थिक संकट पर भी चिंता व्यक्त की और हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया। आपको बता दें कि क्वाड विदेश मंत्रियों की अगली बैठक 2024 में जापान में होगी।












Click it and Unblock the Notifications