जंग के बीच इजराइल पहुंचे US विदेश मंत्री, नेतन्याहू बोले- ISIS की तरह हमास को भी कुचल देंगे

इजरायल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज इजरायली शहर तेल अवीव पहुंच गए हैं। ब्लिंकन इजरायल के साथ अमेरिका की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मिडल ईस्ट का दौरा कर रहे हैं।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस यात्रा के दौरान ब्लिंकन, हमास द्वारा अपहृत बंधकों जिनमें से कुछ अमेरिकी हैं, की रिहाई की मांग करेंगे। हमले में कम से कम 1,200 इजरायली मारे गए और गाजा पर हवाई हमलों में 1,100 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

like ISIS, we will crush Hamas

अमेरिका विदेशी मंत्री के इजराइल पहुंचने के बाद उन्होंने पीएम नेतन्याहू के साथ प्रेस को संबोधित किया। तेल अवीव में अपने संयुक्त वक्तव्य की शुरुआत में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका को उसके स्पष्ट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री का इजराइल आना उनके देश के लिए अमेरिका के स्पष्ट समर्थन का एक और ठोस उदाहरण है। नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने खुद को सभ्यता का दुश्मन दिखाया है।

एक आउटडोर संगीत समारोह में युवाओं का नरसंहार, पूरे परिवारों की हत्या , माता-पिता की उनके बच्चों के सामने हत्या और बच्चों की उनके माता-पिता के सामने हत्या, लोगों को जिंदा जलाना, सिर काटना, अपहरण... इन भयावहताओं का जश्न मनाने का घिनौना प्रदर्शन, बुराई का जश्न और महिमामंडन, राष्ट्रपति बाइडेन ने सरासर बुराई कहा और वो बिल्कुल सही थे।

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, "हमास, ISIS की तरह है और जैसे ISIS को कुचला गया, वैसे ही हम हमास को भी कुचल देंगे। उन्होंने कहा कि हमास के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए जैसा ISIS के साथ किया गया था।

नेतन्याहू ने कहा कि हमास को किसी भी देश को उन्हें आश्रय नहीं देना चाहिए और जो ऐसा करते हैं उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
इजराइली पीएम ने कहा कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि सभ्यता की ताकतें जीतेंगी। क्योंकि उनके पास नैतिक स्पष्टता है। नेतन्याहू ने कहा कि यह वह समय है जब हमें बुराई के खिलाफ खड़ा होना चाहिए, गर्व करना चाहिए और एकजुट होना चाहिए।

एंटनी ब्लिकंन ने कहा कि इजराइल अपनी रक्षा करने के लिए सक्षम है लेकिन जब तक अमेरिका मौजूद है, इजराइल को उसकी जरूरत कभी नहीं होगी। अमेरिका, हमेशा इजराइल का साथ देगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वह अमेरिका से इजराइल सिर्फ विदेश मंत्री के रूप में ही नहीं बल्कि एक यहूदी बनकर भी आए हैं। ब्लिंकन ने कहा कि, "मेरे दादा रूस में नरसंहार से भाग गए थे। मेरे सौतेले पिता ऑशविट्ज़ के एकाग्रता शिविरों में बच गए थे... तो, मैं समझता हूं व्यक्तिगत स्तर पर हमास के नरसंहार की भयावह गूंज इजरायली यहूदियों और वास्तव में हर जगह यहूदियों के लिए है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+