Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

युद्ध में कौन जीतेगा, बेटा जिंदा रहेगा या मर जाएगा? भाग्य जानने ज्योतिषियों के दरवाजे पर उमड़े रूसी

ज्योतिष और मनोविज्ञान, सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि रूस में भी दशकों से जबरदस्त लोकप्रिय रहा है और लोग आम दिनों में भी अपना भविष्य जानने के लिए ज्योतिषों के पास पहुंचते रहे हैं।

मॉस्को, जुलाई 07: यूक्रेन युद्ध कब खत्म होगा, युद्ध में कौन जीतेगा, क्या परमाणु युद्ध होगा और क्या मेरा बेटी जिंदा रह पाएगा? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब जानने के लिए इन दिनों रूस के हजारों-लाखों लोग बेचैन हैं। यूक्रेन के खिलाफ रूस अभी भी काफी तेजी से हमले कर रहा है और ताजा रिपोर्ट ये है, कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र को जीतने का दावा किया है और रूस के लिए ये एक बड़ी कामयाबी है और अब पूर्वी यूक्रेन पर करीब करीब रूस का कब्जा होने वाला है। लेकिन, इस बीच रिपोर्ट आ रही है, कि रूस में मौजूद एस्ट्रॉलॉजर्स के पास भारी संख्या में लोग अपना भविष्य जानने के लिए पहुंच रहे हैं।

ज्योतिष की तरफ जाते रूसी लोग

ज्योतिष की तरफ जाते रूसी लोग

रूस भले ही यूक्रेन को तहस-नहस कर चुका हो, लेकिन पश्चिमी देशों की पाबंदी ने रूसी अर्थव्यवस्था को भी काफी मुश्किल में डाल रखा है और अमेरिका समेत पश्चिमी देश लगातार यूक्रेन की मदद कर रहे हैं, जिसे देखते हुए रूस के लोगों में 'जीत मिल ही जाएगी' इसको लेकर संदेह है, लिहाजा अपने भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा रूसी ज्योतिषियों की ओर रुख कर रहे हैं। रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में इन दिनों ज्योतिषियों के ऑफिस में भारी भीड़ रहती है। चश्मा पहने ऐलेना कोरोल्योवा नाम की ज्योतिष अपने अपार्टमेंट में लोगों का भविष्य बता रही हैं और उनकी दो बिल्लियां लगातार किताबों के ढेर के बीच घूमती रहती हैं। समाचार एजेंसी एएफपी कि रिपोर्ट के मुताबिक, 63 साल की ज्योतिष ऐलेना कोरोल्योवा ने कहा कि, 'लोग जानना चाहते हैं कि बाकी दुनिया से कटे हुए रूस का क्या होगा।'

रूस में काफी लोकप्रिय रहा है ज्योतिष

रूस में काफी लोकप्रिय रहा है ज्योतिष

आपको बता दें कि, ज्योतिष और मनोविज्ञान, सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि रूस में भी दशकों से जबरदस्त लोकप्रिय रहा है और लोग आम दिनों में भी अपना भविष्य जानने के लिए ज्योतिषों के पास पहुंचते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से ये भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई है। इन दिनों जब यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस भी अशांत है और देश की आर्थिक स्थिति भी खराब हो रही है और रूस को प्रतिबंधों में जकड़ दिया गया है, उस वक्त ज्यादा ले ज्यादा लोग ये जानना चाहते हैं, कि रूस का और उनके भविष्य का क्या होगा? वहीं, भूरे बालों में नजर आने वाली ज्योतिष कोरोल्योवा, जिन्होंने ज्योतिषशास्त्र को सीखा है और कई सालों तक ट्रेनिंग हासिल किया है और पूर्व शाही राजघराने से संबंध होने की वजह से प्रसिद्ध भी हैं, वो अपनी बातों से अपने ग्राहकों को आश्वस्त करने का प्रयास करती रहती हैं, लेकिन लाइन कम होने का नाम नहीं लेता है।

रूस के जीत की भविष्यवाणी

रूस के जीत की भविष्यवाणी

ज्योतिष कोरोल्योवा, लोगों को आश्वस्त करते हुए भविष्यवाणी करती हैं, कि रूस ना सिर्फ इस महातूफान से बचकर निकलेगे, बल्कि आर्थिक भंवर से भी बचेगा और इस युद्ध में भी विजयी बनकर निकलेगा। उन्होंने समचार एजेंसी एएफपी से कहा कि, "सितंबर में वैश्विक तबाही तेज होगी, लेकिन रूस इससे स्थिर और समृद्ध होगा"। ज्योतिष कोरोल्योवा, लोगों का भविष्य देखने के लिए प्रति परामर्श 5 हजार रूबल, यानि करीब 7200 रुपये चार्ज करती हैं। वो बताती हैं, यूक्रेन पर जबसे रूस ने सैन्य अभियान की शुरूआत की है, उसके बाद से ग्राहकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं, अच्छे ज्योतिष की तलाश के लिए रूस में इंटरनेट सर्च इंजर यांडेक्स पर 'ज्योतिषी' शब्द की खोज दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई है। कंपनी के डेटा के मुताबिक. 19 फरवरी को 42 हजार 900 बार ज्योतिषी शब्द की तलाश की गई थी, तो 5 मार्च को ये आंकड़ा बढ़कर 95,000 हो गया था।

राजनीतिक ज्योतिष

राजनीतिक ज्योतिष

मॉस्को में रहने वाले रूस के एक और प्रमुख ज्योतिष कॉन्स्टेंटिन दरगन, जिन्होंने कोरोनोवायरस महामारी की भविष्यवाणी करने का दावा करके खुद का नाम बनाया था, वह यह भी कहते हैं कि रूस यूक्रेन में और पश्चिम के साथ संघर्ष में जमीन पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कहा कि, "संघर्ष के बाद रूस दुनिया का केंद्र बन जाएगा।" ज्योतिष कॉन्स्टेंटिन दरगन, जो मूल रूप से यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के रहने वाले हैं, जहां रूसी सैनिक कब्जा हासिल करने के लिए जंग लड़ रही है, वो रूस में फ्लाइट इंजीनियर भी रह चुके हैं और वो बताते हैं कि, उन्होंने अपने ज्योतिष शास्त्र की मदद से रूसी मंत्रियों और सैनिकों को यूक्रेन के सीक्रेट बंकर और गुप्त सेवाओं के बारे में बताया है। ज्योतिष कॉन्स्टेंटिन दरगन इस युद्ध में रूस का समर्थन कर रहे हैं, भले ही उनका गृह शहर लिसीचांस्क लड़ाई में पूरी तरह से क्यों ना तबाह हो गया हो। लेकिन, उनके लिए ज्योतिषी का कारोबार फल-फूल रहा है। उनके "शास्त्रीय ज्योतिष के स्कूल" ने अपने छात्र संख्या को दोगुना कर दिया है, जब से पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दिया और इस वक्त उनके स्कूल में 200 से ज्यादा छात्र हो गये हैं।

स्टार वार्स ज्योतिष

स्टार वार्स ज्योतिष

इंडीपेंडेंट लेवाडा रिसर्च सेंटर के समाजशास्त्री एलेक्सी लेविंसन ने कहा कि, सितारों को पढ़ने का प्रयास कई "भ्रमित" रूसियों के लिए वास्तविकता की भावना बनाने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि, "लोगों को एक ऐसे ब्रह्मांड का सामना करना पड़ रहा है, जो ढह गया है, कुछ सितारों को अपने नेताओं के बजाय मार्गदर्शक के रूप में लेना पसंद करते हैं।" उन्होंने कहा कि, "ज्योतिष आज एक प्रकार की मनोचिकित्सा या नया धर्म बन चुका है।" वहींस 50 के दशक में कॉन्स्टेंटिन दरगन की छात्र रह चुकी अन्ना मार्कस ने कहा कि, "पृथ्वी पर घटनाओं में तर्क" के लिए सितारों को देखती है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि, "रूस को संघर्ष के एकमात्र अपराधी के रूप में नामित किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि एक तीसरा देश असली अपराधी है।" उन्होंने कहा कि, उनके पास एक स्टार चार्ट है, जिसका दावा है कि वह साबित करती है कि संयुक्त राज्य अमेरिका दोषी है।

पुतिन के मरने की भविष्यवाणी

पुतिन के मरने की भविष्यवाणी

सिर्फ रूस में ही नहीं, यूक्रेन में भी इन दिनों ज्योतिष काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है और यूक्रेनी मीडिया में लोकप्रिय ज्योतिषी व्लाद रॉस का कहना है कि, पुतिन "गंभीर रूप से बीमार" हैं और "मार्च 2023 तक जीवित नहीं रहेंगे"। एक अन्य स्टार यूक्रेनी ज्योतिषी एंजेला पर्ल ने मई में दावा किया था, कि "शनि यूरेनस के खिलाफ रूस का संकेत है, यूक्रेन का संकेत है। हमारी जीत निश्चिकत है।" ये वीडियो यूक्रेन में काफी ज्यादा वायरल हुआ है और 10 लाख से ज्यादा बार लोग उसे देख चुके हैं। वहीं, यूक्रेन के ऐसे लोग, जिनके घर का कोई सदस्य सैनिक है, वो अपने प्रियजन की सलामती के लिए ज्योतिष की तरफ रूख कर रहे हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं, कि वो जीवित रहेंगे या नहीं। ज्योतिषी ओलेना उमानेट्स ने एएफपी को बताया किस यूक्रेनियन जानना चाहते हैं कि "क्या परमाणु युद्ध होगा, क्या उन्हें अपना देश छोड़ देना चाहिए, क्या उनके प्रियजन खतरे में हैं"।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+