पुतिन और मैक्रों के बीच हुई बातचीत, बताया क्या चाहते हैं यूक्रेन से?

मास्को, 03 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी भंयकर हमले हो रहे हैं। इन हमलों में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस से राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच एक बार फिर से बातचीत की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से कहा कि यूक्रेन मे रूस के सैन्य अभियान का मकसद उसका असैन्यीकरण और तटस्थ स्थिति बरकरार रखना है।

Russian President Vladimir Putin told his Emmanuel Macron that goals of Russias operation in Ukraine

Recommended Video

    Ukraine Crisis: विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक, Rahul Gandhi ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच करीब 90 मिनट वार्ता हुई। इस दौरान मैक्रों को बातचीत में पुतिन ने बताया कि वह यूक्रेन में क्या हासिल करना चाहते हैं। पुतिन ने कहा कि, यूक्रेन में रूस के अभियान के लक्ष्य - इसका विसैन्यीकरण और तटस्थ स्थिति है। पुतिन ने कहा कि हम किसी भी हालत में ये हासिल कर के रहेंगे।

    पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की ओर से बातचीत में किसी भी तरह की देरी की कोशिश होने पर रूस अपनी मांगें और बढ़ा देगा। यह पहली बार नहीं जब दोनों नेताओं के बीच वार्ता हो रही है। इससे पहले मैक्रों और पुतिन के बीच बातचीत 28 फरवरी को हुई थी। मैक्रों ने पुतिन से यूक्रेन में नागरिकों पर सभी हमलों को रोकने, नागरिक बुनियादी ढांचे को संरक्षित करने और प्रमुख सड़कों तक सुरक्षित पहुंच प्रदान करने का आग्रह किया था।

    उस समय राष्ट्रपति पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति से कहा था कि रूसी पक्ष यूक्रेन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए तैयार है और मॉस्को उम्मीद करता है कि उचित परिणाम मिलेंगे। व्लादिमीर पुतिन ने इस बात पर भी जोर दिया कि रूसी सशस्त्र बल नागरिकों को धमकी नहीं दे रहे हैं और न ही नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमला कर रहे हैं।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इमैनुएल मैक्रों की वार्ता को लेकर फ्रांस से राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा कि, लेकिन इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। मैंक्रो के इस सहयोगी ने कहा कि, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन को कॉल करने के बाद कहा कि, यूक्रेन में और भी बुरे दिन आने वाले हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने जो कहा, समें ऐसा कुछ भी नहीं था जो हमें आश्वस्त कर सके। वहीं बातचीत के दौरान इमैनुएल मैक्रों ने व्लादिमीर पुतिन से कहा कि वह यूक्रेन में एक बड़ी गलती कर रहे हैं और कीव के बारे में खुद को भ्रमित कर रहे हैं। यह युद्ध लंबे समय तक रूस को महंगा पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+