SCO Summit: शी जिनपिंग, शहबाज शरीफ के सामने पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- Thank You
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को आयोजित एससीओ सम्मेलन हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने इस वर्चुअल कार्यक्रम के नेतृत्व और संगठन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत को एससीओ की कामयाबी के साथ अध्यक्षता करने के लिए बधाई दी।
पुतिन ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं। इस सम्मेलन के लिए तैयार किए गए बहुत सारे दस्तावेजों और निर्णयों का कार्यान्वयन रूस और नई दिल्ली की घोषणा का समर्थन करता है, जो अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एक संयुक्त दृष्टिकोण को रखता है।

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि एससीओ का एक और फोकस अफगानिस्तान में वर्तमान स्थिति है। चिंता की बात है कि अफगानिस्तान के हालात और स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है और वहां हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं।
पुतिन ने कहा कि एससीओ की प्राथमिकता आतंकवाद, कट्टरवाद, उग्रवाद और नशीली दवाओं की तस्करी का सख्ती से मुकाबला करना होना चाहिए। इसके साथ ही पुतिन ने एससीओ के सदस्य देशों के साथ संबंधों को मजबूत रखने का भी वादा किया।
पुतिन बीते महीने आखिरी में रूस में हुए वैगनर विद्रोह के बाद पहली बार दुनिया के सामने आए थे। सम्मेलन में उन्होंने यूक्रेन युद्ध पर भी बात की और पश्चिमी देशों को जमकर फटकारा।
शिखर सम्मेलन में बोलते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को हथियारों से भर दिया है। बाहरी ताकतों की वजह से रूस के पड़ोसी को उसका दुश्मन बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि रूस ने पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का सामना पूरी बहादुरी के साथ किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, कि 'मॉस्को ने एससीओ समूह के साथ संबंधों को बढ़ावा देने की योजना बनाई है और विदेशी व्यापार में स्थानीय मुद्राओं में निपटान में बदलाव का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी, कि संघर्ष की संभावना से वैश्विक आर्थिक संकट का खतरा बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications