ट्रंप के आते ही पुतिन ने किया ऐलान, रूस बना रहा है नए हथियार

क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन बनाए रखने के लिए रूस बना रहा है नए हथियार। राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने किया ऐलान।

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने जानकारी दी है कि रूस नए हथियार विकसित कर रहा है। पुतिन ने कहा है कि क्षेत्र में संतुलन बनाए रखने के लिए रूस ने यह कदम उठाया है। दिलचस्‍प बात है कि पुतिन ने यह ऐलान तब किया है जब अमेरिका में सत्‍ता परिवर्तन हो चुका है। उनके दुश्‍मन राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की जगह उनके मुरीद डोनाल्‍ड ट्रंप अब गद्दी संभालने वाले हैं।

russian=president-putin-weapons.jpg

किस तरह के हथियार बना रहा रूस

शुक्रवार को सोची में मिलिट्री लीडर्स के साथ मीटिंग में पुतिन ने यह बात कही। पुतिन ने कहा बाकी देशों की ही तरह अब रूस भी स्‍टेट-आफ-द-आर्ट आर्म्‍स टेक्‍नोलॉजी जिसमें लेजर, हाइपरसोनिक और रोबोटिक हथियार शामिल हैं, उन्‍हें डेवलप कर रहा है।

जारी है हथियारों का आधुनिकीकरण

पुतिन ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि किस तरह का खास हथियार कार्यक्रम रूस की ओर से शुरू किया गया है। लेकिन मिलिट्री अधिकारियों ने कहा है कि रूस अपनी बैलेस्टिक मिसाइलों के लिए नए हथियार विकसित कर रहा है।

ये हथियार अपने टारगेट के रास्‍ते में ही दुश्‍मनों की रक्षा प्रणाली को ध्‍वस्‍त कर सकते हैं। मिलिट्री अब हवा से मार कर सकने वाले लेजर हथियारों को भी विकसित कर रहा है।

जब से रूस की अर्थव्‍यवस्‍था लड़खड़ाई है तब से ही हथियारों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

रिश्‍तों पर क्‍या होगा असर

पुतिन का यह हैरान करने वाला बयान अमेरिका के साथ संबंधों पर कितना असर डालेगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप राष्‍ट्रपति पुतिन के मुरीद हैं और कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका और रूस को साथ आना चाहिए।

पुतिन खुद भी डोनाल्‍ड ट्रंप की तारीफ कर चुके हैं और कह चुके हैं कि ट्रंप के नेतृत्‍व में अमेरिका और रूस के रिश्‍तों में नया मुकाम ला सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+