तो आईएसआईएस पर परमाणु हमले को तैयार हैं राष्ट्रपति पुतिन!
मॉस्को। सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ जारी रूस का अभियान और तेज हो गया है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने सितंबर माह में आईएसआईएस को खत्म करने की जो कसम खाई थी लगता है अब वह उसे पूरा करने को बेचैन हो गए हैं।

राष्ट्रपति पुतिन ने अब कहा है कि उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है कि आईएसआईएस के खिलाफ सीरिया में रूस को न्यूक्लियर हथियारों का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा। राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने इस ओर इशारा किया।
रूस ने सीरिया में सबमरीन से आईएसआईएस के खिलाफ मिसाइल अटैक के बाद यह बात कही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले सीरिया में रूस की ओर से खतरनाक फॉस्फोरस आईएसआईएस के ठिकानों पर बरसाने की खबरें आई थीं। इन खबरों के बाद रूस की काफी आलोचना भी हुई थी।
यह पहली बार है जब रूस की सबमरीन रोस्टोव-ऑन-डॉन को मैडिटेरियन सागर पर डेप्लॉय कर उससे कैलिबर मिसाइल आईएसआईएस के खिलाफ दागी गई।
बताया जा रहा है कि मिसाइल ने आईएसआईएस के ठिकानों पर जमकर तबाही मचाई है। आईएसआईएस की सीरिया स्थित राजधानी रक्का में संगठन के दो अहम ठिकानों पर जबरदस्त हमलें किए गए हैं।
पुतिन ने आईएसआईएस को धमकाने के अंदाज में कहा है कि नई क्रूज मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस हो सकती है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इसके प्रयोग की जरूरत फिलहाल नहीं पड़ेगी।
रूस ने नए मिसाइल हमलों की जानकारी अमेरिका और इजरायल दोनों को दे दी थी। 30 सिंतबर से सीरिया पर रूस के हमले जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications