युद्ध के बीच पुतिन ने इस देश के पीएम से मांगी माफी, कही ये बात
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की तरफ से की गई टिप्पणी पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से माफी मांगी है।
जेरूसलम, 06 मई: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की तरफ से की गई टिप्पणी पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से माफी मांगी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जर्मनी के तानाशाह हिटलर को यहूदी मूल का बताया था जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट आ गयी थी।

पुतिन ने बयान पर जताई निराशा
इजराइल के प्रधानमंत्री द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने विदेश मंत्री के बयान पर निराशा जताई है। प्रधानमंत्री उनकी माफी को स्वीकार करते हैं साथ ही यहूदी लोगों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन और नेफ्ताली बेनेट के बीच गुरुवार को बातचीत हुई थी।

पुतिन दे इजरायली पीएम को दी बधाई
इस दौरान दक्षिणी यूक्रेन के पोर्टसिटी मारियुपोल में घिरे स्टील प्लांट के नागरिकों को निकालने पर भी चर्चा की गई। पुतिन ने इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट को बधाई भी दी। नेफ्ताली बेनेट द्वारा जारी बयान के मुताबिक पुतिन ने यूनाइटेड नेशंस तथा रेड क्रॉस मानवीय गलियारे के माध्यम से सामान्य तथा घायल नागिरकों को निकालने की इजाजत देने का भी वादा किया था।

सर्गेई लावरोव ने हिटलर को बताया यहूदी
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की तुलना हिटलर से की थी। लावरोव ने कहा था कि वे जब कहते हैं कि अगर हम यहूदी हैं तो नाजीकरण कैसे हो सकता है? मेरी नजर में हिटलर भी यहूदी था, इसलिए इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हिटलर के पास नाजी खून था, जिसने काफी घृणा फैलायी। जेलेंस्की भी यहूदी हैं और वह यही कर रहे हैं।

इजरायल ने जताया था विरोध
बता दें कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बयान के बाद इजरायल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। जिसके बाद यूक्रेन-रूस युद्ध में इजरायल के मध्यस्थ बने रहने को लेकर सवाल उठने लगे थे। इजरायल के विदेश मंत्री यायर लापिड ने इस बयान को ऐतिहासिक गलती बताया था और विदेश मंत्री से माफी की मांग की थी। इसके अलावा इजरायल ने रूस के राजदूत को तलब कर विरोध भी जताया था।












Click it and Unblock the Notifications