ब्रिटेन के बाद अब रूस के PM मिखाइल मिशुस्तिन हुए Corona पॉजिटिव

मॉस्‍को। इटली और अमेरिका के बाद रूस में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस जानलेवा वायरस ने रूस के प्रधानमंत्री मिशाइल मिशुस्टिन को भी दायरे में ले लिया है। वो कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। उन्‍होंने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्‍होंने इस बारे में राष्‍ट्रपति पुतिन को भी सूचित कर दिया है। फ‍िलहाल वह आइसोलेशन में रह रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, देश के पहले उप प्रधानमंत्री आंद्रे बेलौसोव अस्थायी रूप से मिशुस्तिन का कामकाज देखेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह प्रमुख मसलों पर आंद्रे को सलाह मशविरा देते रहेंगे।

ब्रिटेन के बाद अब रूस के PM मिखाइल मिशुस्तिन हुए Corona पॉजिटिव

जनवरी में 54 वर्षीय मिशुस्तीन को प्रधानमंत्री नामित किया गया था। एक वीडियो कॉल के दौरान पुतिन ने आशा व्यक्त की कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित रूसी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिशुस्तीन नीतियां बनाने को लेकर होने वाली बैठकों में भाग लेते रहेंगे। रूस में प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था के मामले को देखते हैं और राष्ट्रपति को रिपोर्ट करते हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुतिन आखिरी बार प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से कब मिले थे। महामारी के फैलने के बाद से पुतिन अधिकारियों के साथ ज्यादातर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही संपर्क करते हैं।

आपको बता दें कि रूस में एक दिन में 7099 मामलों की पुष्टि ने हड़कंप मचा दिया है। रूस में कोरोना संक्रिमतों का आंकड़ा 1 लाख 6 हजार 498 पर पहुंच गया है और यहां पर 1 हजार 73 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 हजार 619 मरीज ऐसे भी हैं, जो स्वस्थ हुए हैं। पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले में रूस आठवें नंबर पर आ गया है। इससे पूर्व ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। हालांकि इलाज के बाद स्वस्थ होकर अब वे अपने काम पर लौट चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+