रूस के लापता यात्री विमान का चला पता, पहाड़ से हुई थी टक्कर, हाल देखकर दहल जाएगा दिल
रूस में लापता हुए विमान की जानकारी मिल गई है। एक पहाड़ की चोटी से टकराने के बाद समुद्र में विमान का मलबा मिला है।
मॉस्को, जुलाई 07: रूस में मंगलवार को लापता हुए विमान का पता चल गया है, लेकिन, जिस हाल में रूसी विमान मिला है, उसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा। पता चला है कि मंगलवार को रूस का यात्री विमान पहाड़ की चोटियों से टकराकर समुद्र में जा गिरा था। इस भयानक हादसे में विमान में सवार सभी 28 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। रूसी राज्य मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में 22 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य शामिल हैं।
Recommended Video

मंगलवार को हुआ था लापता
रूसी मीडिया के मुताबिक यह छोटा विमान रूस के कामचटका प्रायद्वीप के छोटे से गांव पलाना में उतरने की तैयारी कर रहा था। लैंडिंग से करीब 10 किमी पहले विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क टूट गया। बाद में विमान का मलबा पलाना एयरपोर्ट से 4 किमी पहले समुद्र में मिला। एमआई8 हेलीकॉप्टर के साथ बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है, जो अब विमान हादसे की जांच कर रहा है, कि आखिर ये विमान पहाड़ की चोटी से कैसे टकराया।

लैंडिंग से 10 किलोमीटर पहले हादसा
रूसी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक An-26 नाम का यह विमान कामचटका एविएशन एंटरप्राइज कंपनी का था। इसने पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से उड़ान भरी। अधिकारियों ने बताया है कि ओखोटस्क के समुद्र में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। जो लैंडिंग प्लेस सिर्फ 10 किलोमीटर दूर था। रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन ने दुर्घटना की जांच के लिए एक आयोग के गठन का आदेश दिया है।

विमान हादसों के लिए कुख्यात है रूस
रूस में ये कोई पहली बार विमान हादसा नहीं हुआ है, बल्कि विमान हादसों के लिए रूस सालों से कुख्यात रहा है। रूस में विमानों की सुरक्षा को लेकर कोई विशेष सावधानी नहीं बरती जाती है। पिछले साल दक्षिणी सूडान के जुबा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान एक साउथवेस्ट एविएशन An-26 टर्बोप्रॉप विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वहीं, सितंबर 2020 में यूक्रेन के पूर्व चुगायेव प्रांत में लैंड करने जा रहा एक एएन-26 विमान जमीन पर गिर गया था, जिसमें 28 लोगों में से 22 की मौत हो गई थी। वहीं, 2019 में फ्लैग कैरियर एयरलाइंस एअरोफ़्लोत का विमान सुखोई सुपरजेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे मॉस्को एयरपोर्ट के रनवे पर आग लग गई थी। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी। फरवरी 2018 में भी सेराटोव एयरलाइंस का एएन-148 विमान टेकऑफ़ के तुरंत बाद मास्को के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें विमान में सवार सभी 71 लोगों की मौत हो गई थी।

रूस में ही विमान का डिजाइन
मंगलवार को जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान था, जिसका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य परिवहन दोनों के लिए किया जाता था। इसे 1969 और 1986 के बीच सोवियत संघ में डिजाइन और निर्मित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications