बम से उड़ाया गया इजिप्‍ट में रूस का जेट, जांच अधिकारियों का दावा

लंदन। पिछले शनिवार को इजिप्‍ट के सीनाई पेनिनसुला में क्रैश हुए जेट की जांच में लगे ब्रिटिश और अमेरिकी अधिकारियों की मानें तो इस हादसे में जेट को बम से उड़ाया गया होगा। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक फिलहाल वह अभी किसी निष्‍कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं और उसके लिए इंटरसेप्‍ट से मिली जानकारियां काफी अहम साबित हो सकती हैं।

russia-jet-crash-100

वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन ने सिनाई से होकर गुजरने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है।

जांचकर्ताओं का मानना है कि हो सकता है आईएसआईएस ने इस जेट को बम से उड़ा दिया हो। आपको बता दें कि आईएसआईएस ने इस मामले के बाद पहले तो मैसेज भेजा और फिर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में आतंकियों ने इस तरह के और हादसों को अंजाम देने की धमकी दी थी।

जांच अधिकारियों की मानें तो इस मामले में इंटरसेप्‍ट से मिली जानकारियां काफी अहम साबित हो सकती हैं। ऐसा हो सकता है कि जेट में बम प्‍लांट किया गया हो। इन अधिकारियों का कहना है कि हालांकि उनके पास घटना के बारे में सार्वजनिक तौर पर बोलने का कोई अधिकारी नहीं है।

इन अधिकारियों के मुताबिक अभी तक कोई भी जांच एजेंसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जेट के ब्‍लैक बॉक्‍स और जिस जगह पर घटना हुई है उसका अध्‍ययन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+