यूक्रेन युद्ध में रूस के पास सिर्फ 10-14 दिनों का ही गोला-बारूद बचा, क्या हार के कगार पर पहुंचे पुतिन?
UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को यूक्रेन युद्ध को लेकर गहरी चिंता जताई है और उन्होंने कहा है कि, यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस द्वारा अपने न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है और ये ‘हड्डी जमाने वाली’ बात है।
Russia Ukraine conflict: वॉशिंगटन/मॉस्को, मार्च 15: यूक्रेन युद्ध के 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक रूस को यूक्रेन युद्ध में कामयाबी नहीं मिली है और रूस ने आक्रमण की रफ्तार को काफी तेज कर दिया है। लेकिन, इन सबके बीच अमेरिका और रूस के डिफेंस एक्सपर्ट्स ने कहा है कि, पुतिन अब इस युद्ध को हारने के कगार पर पहुंचने वाले हैं, क्योंकि अब रूस के पास महज 10 से 14 दिनों का ही हथियार बचा है।

रूस के पास खत्म हो रहे हथियार
यूक्रेन युद्ध को लेकर द फॉक्स न्यूज से बात करते हुए अमेरिका के पूर्व सैन्य अधिकारी जनरल बेन होजेस ने सोमवार को "द फॉल्कनर फोकस" शो में बताया कि, रूसी सेना अब काफी तेजी से अपने हथियारों को खो रही है और उन्होंने कहा कि, रूसी सेना के पास अब सिर्फ 10 दिनों के लिए संसाधन बचे हैं। अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि, 'यूक्रेन युद्ध में अब अमेरिका को 'ओवर रिएक्ट' करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब रूस के पास तमाम संसाधन खत्म हो रहे हैं, हथियार खत्म हो रहे हैं, उनके पास लड़ने वाले सैनिकों की संख्या कम हो रही है और अब रूसी सेना यूक्रेन युद्ध में बुरी तरह से थक रहे हैं।' जनरल बेन होजेस ने कहा कि, 'हमें लगातार यूक्रेन को समर्थन देने की जरूरत है, क्योंकि अगले 10 दिनों में रूसी सैनक भाग जाएंगे।'

ब्रिटिश रक्षा विशेषज्ञों का भी यही दावा
अमेरिकी के साथ साथ ब्रिटिश रक्षा विशेषज्ञों का भी करीब करीब यही दावे हैं और ब्रिटिश रक्षा विशेषज्ञों का भी यही कहना है कि, रूस की सेना ज्यादा से ज्यादा 10 से 14 दिनों तक ही पूरी क्षमता के साथ लड़ाई लड़ने में सक्षम हो सकते हैं। ब्रिटेन के वरिष्ठ रक्षा सूत्रों ने सोमवार रात संकेत दिया है कि, पुतिन की सेना अगले 10 से 14 दिनों में यूक्रेन की जमीन पर संघर्ष करने लगेंगे और जिन क्षेत्रों पर उन्होंने कब्जा किया है, वो भी उनके हाथ से छूटने लगेंगे।

भागने के कगार पर है रूसी सेना?
ब्रिटेन के रक्षा सूत्रों का कहना है कि, कीव में मास्को 'भागने' के कगार पर है और रूसी सेना 'परिणाम बिंदु' से सिर्फ 2 हफ्ते दूर है। जिसके बाद 'यूक्रेन के प्रतिरोध की ताकत रूस की हमलावर ताकत से अधिक हो जानी चाहिए।' उन्होंने कहा कि, यूक्रेन में रूस की सेना ने ताकतवर हमले को पहले ही कम करना शुरू कर दिया है और धीरे धीरे रूस के पास सैनिक क्षमता ही खत्म हो जाएगी।

‘रूसी सैनिकों को विनाशकारी नुकसान’
राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने आज सुबह-सुबह यूक्रेनी लोगों को संबोधित करते हुए यूक्केनी युद्ध को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है और उन्होंने कहा कि, युद्ध में रूसी सैनिकों को 'विनाशकारी नुकसान' पहुंचा है। उन्होंने कहा कि, 'बहुत जल्द हम गिराए जा चुके रूसी हेलीकॉप्टर्स की संख्या 100 को पार कर जाएगी और वो पहले ही 80 युद्धक विमान खो चुके हैं। सैकड़ों टैंक और हजारों अन्य इकाइयाँ उपकरण भी बर्बाद हो चुके हैं। 19 दिनों में, रूसी सेना ने यूक्रेन में चेचन्या में दो खूनी और वर्षों के लंबे युद्धों की तुलना में ज्यादा सैनिकों को खो दिया है।' लेकिन, इसके ही साथ जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि, 'जिस तरब से रूसी आक्रमण लड़खड़ा रहा है, वो और भी ज्यादा क्रूर होते जा रहे हैं और शहरों में अंधाधुंध रॉकेट दागे जा रहे हैं। कई अपार्टमेंट्स को ध्वस्त कर दिया गया है''

यूक्रेनी सेना के बड़े दावे
यूक्रेन की सेना ने कहा कि, युद्ध में आज यूक्रेन की सेना ने चार रूसी हेलीकॉप्टर, एक जेट और एक क्रूज मिसाइल को मार गिराया है। हालांकि, सेना की तरफ से कहा गया है कि, रूसी हमले में दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, पुतिन के 'लड़खड़ाते और हकलाने' वाले बयान ने उनके करीबी सहयोगियों को भी सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करने के लिए मजबूर कर दिया है कि चीजें योजना के मुताबिक नहीं हैं। रूसी नेशनल गार्ड के प्रमुख विक्टर ज़ोलोटोव - जो कभी पुतिन की व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रभारी थे, उन्होंने ने मंगलवार को स्वीकार किया कि, 'सब कुछ उतनी तेजी से नहीं चल रहा है जितना हम चाह रहे थे'। लेकिन उन्होंने फिर भी जोर देकर कहा कि रूस 'कदम दर कदम' जीत हासिल करेगा। क्रेमलिन ने यह भी कहा कि, वह अभी भी यूक्रेन में बड़े शहरों पर नियंत्रण करने का विकल्प चुन सकता है। वहीं क्रेमलिन ने कहा कि, 'विशेष सैन्य अभियान' का उद्देश्य देश को 'आजाद' करना है।

यूएन चीफ की चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को यूक्रेन युद्ध को लेकर गहरी चिंता जताई है और उन्होंने कहा है कि, यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस द्वारा अपने न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है और ये 'हड्डी जमाने वाली' बात है। यूनाइटेड नेशंस के मुखिया गुटेरेस ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए परमाणु युद्ध की संभावना जताई है और कहा है कि, 'परमाणु युद्ध के बारे में सोचना एक वक्त अकल्पनीय थी, लेकिन अब परमाणु युद्ध संभावनां के दायरे में है।' इसके साथ ही यूएन चीफ ने दुश्मनी को फौरन खत्म करने का आह्वान किया है।












Click it and Unblock the Notifications